डेयरी विस्थापन: प्लाट काटे 392, विस्थापन के लिए आवेदन 502 आ गए, प्लानिंग-सर्वे की खामी उजागर
सागर में डेयरी विस्थान के लिए जैसे ही निगम और जिला प्रशासन ने डेड लाइन तय की तो विस्थापन स्थल पर प्लाट बुक कराने के लिए 392 डेयरी के मुकाबले करीब 110 अतिरिक्त संचालक अचानक से रजिस्ट्रेशन कराने सामने आ गए।

Dairy displacement: Madhya Pradesh के सागर में डेयरी विस्थापन को लेकर तेज गति से काम चल रहा है। हैरत की बात यह है कि बीते पांच साल से नगर निगम शहर में 390 डेयरी को सूचीबद्ध कर इनको फाइनल मानकर प्लान पर काम कर रहा था। हफसिली में निगम व जिला प्रशासन ने मात्र 392 प्लांट डेयरियों के लिए काटे थे, जबकि रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन तक 502 डेयरी संचालकों ने प्लाट बुक कराने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिए।
निगम से मिली जानकारी अनुसासर डेयरी विस्थापन स्थल पर जाने के लिए पंजीयन कराने के तय किए गए अंतिम दिन सौ से अधिक पशुपालकों ने पंजीयन कराए। अब तक कुल 502 पशुपालकों और डेयरी संचालकों ने ने विस्थापन आवेदन देकर पंजीयन कराया है। बता दें कि डेयरी विस्थापन स्थल पर मात्र 392 प्लॉट ही हैं।
नगर निगम द्वारा कराए सर्वे में 390 डेयरी सामने आई थीं। जबकि 110 से अधिक लोगों ने विस्थापन के लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर आवेदन देकर प्लाट बुक कराने की इच्छा जताई है। अब सवाल यह है कि निगम की तैयारियों और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद इन अतिरिक्त 110 पशु पालकों के पशुओं को कैसे शिफ्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications