कोरोना अलर्टः कैंट सहित सिटी से कोरोना के 5 संक्रमित, अब तक 15 की रिपोर्ट पाॅजीटिव
सागर कैंट इलाके में एक साथ 3 कोरोना पाॅजीटिव सहित कुल पांच मामले पाॅजीटिव निकले हैं। ये सभी सागर शहर से सामने आए हैं। बीते दो महीने में सागर में 15 कोरोना मामले दर्ज हुए हैं।

कोरोना को लेकर लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं, इधर धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण शहर को चपेट में लेता नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही कोरोना के 4 मामलों के बाद फिर 5 नए मामले निकले हैं। चिंता की बात यह है कि शहर व कैंट इलाके तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है।
Recommended Video

बीएमसी की वायरोलाॅजी लैब ने मंगलवार शाम को कोरोना के 5 नए केस सामने आने की जानकारी दी है। यह मामले सागर सिटी व कैंट इलाके से निकले हैं। शहरी इलाकों में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सागर जिले 4 संदिग्धों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब कैंट और खुरई मार्ग से संक्रमित मिले हैं। बीएमसी के कोरोना बुलेटिन के अनुसार भाग्योदय अस्पताल के पास महावीर वार्ड निवासी 30 वर्षीय पुरुष, कैंट से 41 साल का पुरुष, 35 साल की महिला, 53 वर्षीय पुरुष व 7 साल की बालक के सैंपल जांच में कोरोना का संक्रमण निकला है।












Click it and Unblock the Notifications