Sagar News: CM के सामने फेंके बच्चें के दिल में एक नहीं दो छेद, अब मुम्बई में होगा ऑपरेशन
अपने जिगर के टुकड़े के दिल में छेद, गरीबी और दुनियाभर में परेशान होने के बाद जब सीएम की सभा में लाचार मां ने बच्चा फेंका था, उसे नहीं पता था, बच्चे का इलाज मुंबई के नारायणा जैसे बड़े अस्पताल में हो सकेगा।

सागर में मुख्यमंत्री की सभा में सहजपुर निवासी मुकेश पटेल की पत्नी ने अपने बच्चे को फेंक दिया था। लगातार प्रयास के बाद भी पुलिस उन्हें मंच तक नहीं जाने दे रही थी। सीएम के निर्देश के बाद अब शिशु के दिल में छेद की बीमारी का इलाज व ऑपरेशन मुंबई में होगा। सीएमएचओ व सिविल सर्जन खुद उन्हें हमसफर एक्सप्रेस में बैठाकर आए हैं।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार हृदय रोग से पीड़ित बालक नरेश पटेल को बुधवार को मुंबई की नारायणा अस्पताल भेजा गया। बालक को हृदय रोग अर्थात उसके दिल में छेद है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा स्थल पर ही पीड़ित बच्चे के परिजनों से चर्चा की गई थी, जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर दीपक कार्य को निर्देशित किया। कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को सिद्धांत अस्पताल भोपाल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया था, जहां से अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मुंबई की नारायणा अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
Recommended Video
सीएमएचओ और सिविल सर्जन खुद ट्रेन में बैठा कर आए हैं
कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे सिविल सर्जन डॉक्टर ज्योति चौहान सागर रेलवे स्टेशन हमसफर यात्री गाड़ी से एसी 3 में रिजर्वेशन करा कर बालक नरेश एवं माता नेहा व पिता मुकेश को मुंबई के लिए रवाना किया है।












Click it and Unblock the Notifications