Sagar News: सेंट्रल जेल में कोराना के 3 नए मामले, अब तक 5 बंदियों को निकला संक्रमण
सागर सेंट्रल जेल से बीते एक महीने में कोरोना के पांच मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को बीएमसी की वायरोलाॅजी लैब ने तीन बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव दी है।

बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज की वायरोलाॅजी लैब में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। चंद रोज पहले सागर सेंट्रल जेल में तीन बंदियों को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के चलते अहतियातन उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। इन तीनों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आ गई है। इन तीनों को आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना के मामले सामने आने के बाद जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
सभी जिला मुख्यालयों पर कोविड माॅकड्रिल की जाएगी
10-11 अप्रैल को मध्य प्रदेश भर में कोरोना की आशंका के चलते हुए माॅकड्रिल की जाएगी। इसमें कोविड की जांच, इलाज, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की जिले में कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
अब तक 23 हजार से अधिक मामले, 439 मौतें हो चुकीं हैं
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार कोविड काल के दौरान सागर जिले में बीते साल के नवंबर 2022 में आखिरी केस सामने आए थे। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड के पहले केस से लेकर अभी तक 23 हजार 239 केस पाॅजीटिव निकल चुके हैं। दूसरी ओर कोविड काल में 439 मौतों के आंकड़े सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications