Sagar News: सेंट्रल जेल परिसर में कैदी की हत्या करने आए बदमाशों ने उसके भाई को चाकू मारे
सेंट्रल जेल सागर परिसर में पैरोल से वापस आए एक कैदी को मारने के लिए कुछ बदमाश पहुंच गए। बदमाश चंद मिनट लेट हो गए और कैदी जेल के मुख्य गेट के अंदर चला गया, तो बदमाशों ने उसके भाई पर चाकुओं से हमला कर दिया...

गोपालगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय जेल सागर में छिरानी निवासी चेतराम रैकवार अपने भाई को छोड़ने आया था। उसका भाई हत्या के मामले में सजा काट रहा और पैरोल पर बाहर गया था। पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस आया था। इधर कैदी के मेनगेट के अंदर घुसते ही पीछे से कुछ बदमाश जेल परिसर में प्रवेश किए और कैदी के भाई चेतराम पर चाकुओं से हमला कर दिया। हो हल्ला देख तुरंत मौके पर मौजूद जेल पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके पर ही धर दबौचा।
Recommended Video
जेल के अंदर हुए विवाद का बदला लेने की बात सामने आई
जेल प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए हमलावरों से पूछताछ की जा रही है। इसमें सामने आया कि वे कैदी को मारने आए थे, जबकि वह जेल के अंदर चला गया था, इस कारण उसके भाई पर हमला कर दिया है। मामले में मुखबिरी और जेल के अंदर विवाद की बात हमले का कारण बताई जा रही है। वैसे पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इधर सबसे अहम बात सेंट्रल जेल परिसर को सबसे सुरक्षित माना जाता है, बावजूद यहां चाकूओं से हमला होना गंभीर मामला है। प्रशासन की सुरक्षा दावों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications