Sagar News: दुनिया के सबसे खतरनाक सांप को अजगर समझ सेल्फी ले रहे थे, जब पता चला तो सिहर उठे
Sagar के लालकुर्ती इलाके में गली में एक सांप दिखा, उसका रंग-आकार देखकर लोग उसे अजगर का बच्चा समझकर सेल्फी और फोटो लेने लगे। स्नेक कैचर ने बताया यह दुनिया का सबसे खतरनाक 'रसेल वाईपर' है तो कांप उठे लोग।

Recommended Video
दरअसल सागर की छावनी परिषद इलाके में आने वाले रहवासी इलाके की लाल कुर्ती में नाली के किनारे एक सांप सरसराते हुए जा रहा था। उसका मोटा आकार और शरीर पर छपके देखकर लोगों ने समझा कि अजगर का बच्चा है। कई लोग मोबाइल निकालकर उसकी फोटो और सेल्फी लेने लगे थे। जानकारी लगते ही स्नेक कैचर अकील बाबा को फोन लगाया गया। जब तक अकील बाबा मौके पर पहुंचे तब तक सांप सड़क किनारे कच्चे मकान की दीवार में बने बिल मे जाकर छिप गया।
करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद काबू में आया
अकील बाबा ने स्टिक की सहायता से करीब 15 मिनट में 'रसेल वाईपर' सांप को काबू में कर लिया था। सांप को काबू में कर अकील बाबा ने जब लोगों के सामने रखा और बताया कि यह अजगर नहीं 'रसेल वाईपर' प्रजाति का सांप है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति वाला सांप है। यदि यह काट ले तो तत्काल खून जमने से इंसान की मौत हो जाती है। यह बहुत फुर्तीला होता है और बिजली की गति से यह हमला करता है।












Click it and Unblock the Notifications