Railway Update: बीना-कटनी के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर काम के चलते 14 ट्रेनें निरस्त

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा रेलवे अपडेट है। बीना जंग्शन से कटनी की तरफ चलने वाली 14 ट्रेनें को निरस्त किया गया है। रेलवे लाइन पर इंफ्रास्ट्रक्चर के काम के चलते ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किय गया है।

रेलवे अपडेट: बीना-कटनी के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर काम के चलते 14 ट्रेनें निरस्त

यदि आप बीना-कटनी के बीच ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल रेलवे लाइनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगातार चल रहा है। जिस कारण बीते 4 दिन से लगातार रेलवे अपडेट आ रहा है। इसमें छत्तसीगढ, यूपी की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों सहित मप्र के भोपाल, बीना-कटनी मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें को भी अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है।

रेलवे विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते 14 ट्रेनें एक हफ्ते के लिए निरस्त कर दी हैं। वहीं भोपाल-बिलासपुर और कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल अप-डाउन मिलाकर चार ट्रेनें तीन-तीन दिन के लिए निरस्त की गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीना-कटनी के बीच विभिन्न तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम चल रहे हैं। जिन्हें जल्द पूरा करने के लिए कुछ ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी हैं। इनमें कुछ अहम ट्रेनें जैसे विध्यांचल एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, बीना- कटनी मुड़वारा पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। जो अभी एक हफ्ते तक नहीं चलेगी। अधिकांश वही ट्रेनें निरस्त हुई हैं जो बीना-कटनी के बीच चल रही हैं।

यह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रहेंगी निरस्त

- ट्रेन नंबर 18236 भोपाल एक्सप्रेस कम पैसेंजर बिलासपुर से भोपाल जाने वाली 16 से 18 सितंबर और ट्रेन नंबर - 18235 भोपाल से बिलासपुर जाने वाली 18 से 20 सितम्बर तक निरस्त रहेगी।

- ट्रेन नंबर-11272 विध्यांचल एक्सप्रेस भोपाल से इटारसी जाने वाली और ट्रेन नंबर - 11271 इटारसी से भोपाल जाने वाली दोनों ट्रेनें 23 सितंबर तक निरस्त की गई हैं।

- ट्रेन नंबर 01885 बीना-दमोह पैसेंजर 16 से 23 सितंबर और ट्रेन नंबर- 01886 दमोह-बीना पैसेंजर 17 से 24 सितंबर तक के लिए निरस्त की गई है।

- ट्रेन नंबर - 19013 भुसावल - कटनी • नंबर-19013 - एक्सप्रेस 16 से 23 सितंबर और ट्रेन नंबर-19014 कटनी- भुसावल एक्सप्रेस 17 से 24. सितंबर तक के लिए निरस्त हैं।

- ट्रेन नंबर 11273 प्रयागराज- छिवकी एक्सप्रेस 16 से 23 सितंबर और ट्रेन नंबर - 11274 इटारसी एक्सप्रेस 17 से 24 सितंबर तक नहीं चलेगी।

- ट्रेन नंबर 06617 कटनी- चिरमिरी मेमू स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर और ट्रेन नंबर- 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 17 से 20 सितंबर तक तीन दिन नहीं चलेगी।

- ट्रेन नंबर 06619 इटारसी- कटनी मेमू स्पेशल व ट्रेन नंबर- 06620 कटनी-इटारसी मेमू स्पेशल ट्रेन 16 से 23 सितंबर तक नहीं चलेगी।

- ट्रेन नंबर- 06603 बीना-कटनी मुड़वारा पैसेंजर स्पेशल व ट्रेन नंबर 06604 कटनी मुड़वारा-बीना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 16 से 23 सितंबर तक नहीं चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+