Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैथ सिंचाई परियोजना से PWD मंत्री के इलाके में पाइप लाइन से जाएगा खेतों पानी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली में कैथ सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र का एक-एक खेत अगले जून 2024 तक सिंचित होगा। उन्होंने कहा केथ परियोजना के माध्यम से रहली विधानसभा के 21 ग्रामों में 12488 एकड़ भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि एक परियोजना के माध्यम से नवाचार करते हुए सभी ग्रामों के खेतों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार रहली विधानसभा क्षेत्र में एक एक खेत को सिंचित करने के लिए चार सिंचाई परियोजनाएं का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

कैथ सिंचाई परियोजना में पाइप लाइनों से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा

मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आपचंद सिंचाई योजना, जामदेरा योजना किशनगढ़ सिंचाई योजना एवं कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना के माध्यम से रहली विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में सिंचाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी समुदाय वर्गों की सरकार है जो लगातार सभी वर्गों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि सिंचाई परियोजनाएं एक दिन के लिए नहीं होती, पीढ़ियों के लिए होती हैं। इनके बन जाने से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है। साथ में किसानों की आय दोगुनी होती है। उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जिसमें हमारे क्षेत्र के 12,000 से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार मिल सकेगा एवं नए-नए व्यवसाय शुरू होगे।

कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने केथ परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैथ मध्यम सिंचाई परियोजना से हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लागत प्रयास किए जा रहे है। खेती की सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था होने से किसान को बहुत लाभ होता है। परियोजना की लागत राशि 162.47 करोड़ से निर्मित होने वाली कैथ मध्यम सिंचाई परियोजना में रकवा 12688 एकड़ सिंचित होगी।

लाभान्वित ग्रामों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बगरोंन, सांवल- खिरिया, सेमरा-माधो ,पिपरगौर, रिछोड़ा, चुहरा,जामघाट, जूना, समनापुर कलाँ, निवारी, सेमरा, मड़ला, पट्टी बड़गान, नवलपुर, बड़गान, रमखिरिया, स्वाकर, पटना बुजुर्ग, चौरई, ठिकुआ, खमरिया आदि ग्राम लाभान्वित होगे। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+