MP Assembly Election 2023: बुंदेलखंड में BJP की अजेय सीट बनी 'रहली', 38 साल से गोपाल भार्गव ही विधायक
MP विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Election 2023) में प्रदेश की रहली सीट कांग्रेस के लिए मिथक बनी रहेगी। कारण इस सीट पर बीते 38 साल से गोपाल भार्गव भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। मप्र विधानसभा में वे सबसे ज्यादा बार और एक ही सीट पर लगातार जीतने वाले विधायक बन गए हैं। सीनियरटी में भी उनका पहला नंबर है। भार्गव 71 साल के हो चुके हैं, बावजूद इसके उनका टिकट फाइनल माना जा रहा है। आगामी चुनाव 2023 में कांग्रेस इस सीट दमदार प्रत्याशी की तलाश कर रही है, हालांकि उसके पास अभी तक ऐसा कोई चेहरा या नाम नहीं है जो गोपाल भार्गव को टक्कर दे सके।

कुर्मी-पटेल मतदाता बाहुल्य सीट, फिर भी ब्राह्म्ण जीतता है
रहली-गढ़ाकोट विधानसभा में बीते चुनाव तक 2 लाख 20 हजार 675 मतदाताा थे। इनमें से पुरुष मतदाता 116,937 एवं महिला मतदाता 103,736 थे। विधानसभा में 35 प्रतिशत से ज्यादा कुर्मी-पटेल मतदाता मौजूद हैं। ब्राह्म्ण वोटर महज 10 हजार के आसपास हैं। बाकी पिछड़ा वर्ग व अन्य समाज और धर्मों के वोटर हैं। बावजूद इसके इस सीट पर शुरू से ही ब्राह्मण को जीत मिलती रही है।
रहली विधानसभा में कुल कितने मतदाताा हैं
कुल मतदाता: 220,675
पुरुष मतदाता: 116,937
महिला मतदाता: 103,736
विधानसभा चुनाव 2018 का रिजल्ट
गोपाल भार्गव- भाजपा
वोट मिले-93690
वोट प्रतिशत- 55.72
निकटतम प्रतिद्वंद्वी
कमलेश साहू- कांग्रेस
वोट मिले-66802
वोट प्रतिशत-39.73
76.44 प्रतिशत मतदान
रहली विधानसभा से कब कौन बना विधायक
1951: बाला प्रसाद बाजपेयी, कांग्रेस
1957: मणिभाई पटेल, कांग्रेस
1962: मणिभाई पटेल, कांग्रेस
1967: एनपी तिवारी, भारतीय जनसंघ
1972: गौरीशंकर पाठक, कांग्रेस
1977: महादेव प्रसाद हजारी, कांग्रेस
1980: महादेव प्रसाद, कांग्रेस
1985: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
1990: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
1993: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
1998: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
2003: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
2008: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
2013: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी
2018: गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications