प्रधानमंत्री ने संत रविदास मंदिर की आधार शिला रखी, गेंती चलाकर किया भूमिपूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर में संत रविदास महालोक निर्माण की आधारशिला का पूजन किया एवं गेंती चलाकर मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि शिवराज सरकार ने सागर में संत शिरोमणि रविदासजी के दिव्य और भव्य मंदिर की घोषणा की थी। 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर को नागर शैली में बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद शनिवार को दूसरी दफा सागर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां के नरयावली विधानसभा के तहत आने वाले बड़तूमा में संत रविदास मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक उनके साथ मौजूद थे। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। पीएम को तिलक लगाया और माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया। पूजन के बाद पीएम मोदी ने जमीन पर गेंती चलाकर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

पहली दफा किसी प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन किया है
मप्र के सागर जिले में प्रधानमंत्री तो पहले आते रहे हैं, लेकिन पहली दफा किसी प्रधानमंत्री ने यहां किसी मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने बुंदेलखंड में किसी मंदिर की आधारशिला रखी व भूमिपूजन किया है।
-
PM Modi: मोदी ने IGNCA के न्यासियों से मुलाकात की -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications