लोकायुक्त से भागने का प्रयास कर रहा था पटवारी, 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा में एक पटवारी गरीबों के बीपीएल के कार्ड बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। पटवारी ने कुल 20 हजार रुपए की डिमांड एक ही परिवार के तीन लोगों के सामने रखी थी। पीड़ित पक्ष ने सागर आकर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद बुधवार सुबह टीम ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त के अधिकारियों ने शिकायत का परीक्षण कराकर पाया कि शिकायत सही है तो फिर बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई प्लान की थी। बुधवार सुबह करीब शिकायतकर्ता के माध्यम से कैमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी को देने भेजा था। पटवारी ने यह राशि कंप्यूटर आपरेटर के माध्यम से ली थी। लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications