पूजा-पाठ करते-करते नाबालिग पर नियत खराब, कर दी छेड़खानी, पुरोहित गया जेल
मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थान इलाके में एक पुरोहित को घर में पूजा-पाठ व जाप के लिए संकल्प देकर जाप बैठाया था। यजमान के घर में उसकी एक नाबालिग बेटी को देखकर पंडित की नियत ढोल गई। पंडित जी पूजा-पाठ के साथ-साथ नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी की मां पर शादी के लिए दबाव बनाने लगे। जब शादी से मना कर दिया तो समाज में बदनाम करने और पूरे परिवार को मिटा देने की धमकी तक देने लगे। नाबालिग के मामा ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की थी।

सागर में विशेष पॉस्को कोर्ट व नवम अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति मिश्रा की कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले व शादी के लिए दबाव बनाने और धमकाने के आरोपी पुजारी अभिषेक पटेरिया को 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं एक हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। फरियादी की तरफ से पैरवी करने वाले लोक अभियोजक मनोज कुमार पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के मामा ने गोपालगंज थाने में पुरोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
मामा ने भांजी की शादी से इंकार कर दिया तो धमकाने लगा
फरियादी द्वारा की गई शिकायत के अनुसार वह बीते 27 अक्टूबर 2019 को अपनी बहन के यहां आया था। बहन ने बताया कि उसके घर पूजापाठ के लिए आने वाला पुरोहित अभिषेक पटेरिया उसकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा है। पूर्व में छेड़छाड की चुका है। वह शादी के लिए दबाव बना रहा है। व धमकी भी दे रहा है। जब मामा ने पुरोहित पटेरिया से बात कर शादी के लिए इंकार कर दिाय तो उसने पूरे परिवार को मिटा देने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद मामा ने गोपालगंज थाने पहुंचकर अभिषेक पटेरिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications