देश की सबसे बुजुर्ग 'करदाता' दुनिया से विदा, 121 साल में ली अंतिम सांस
मध्यप्रदेश में सागर जिले की बीना तहसील में देश की सबसे बुजुर्ग आयकर दाता रहती थीं। वे आखिरी समय तक टैकसपेयर रही हैं। 121 वर्षीय गिरीजा देवी तिवारी का बीते रोज देहांत हो गया। उनके निधन पर आयकर विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि प्रदान की है।

सागर के बीना में रहने वाली 121 वर्ष की बुजुर्ग गिरिजा देवी तिवारी ने बीते रोज घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद जिला प्रशासन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्व. गिरिजा देवी देश की सबसे बुजुर्ग आयकर दाता थीं। साल 2018 में आयकर विभाग ने देश के बुजुर्ग व सबसे अधिक समय से आयकर जमा करने वाले आयकरदाताओं की सूची बनाई थी, इसमें गिरिजा देवी का नाम सबसे ऊपर था। उनके पेन कार्ड में उनकी जन्म तारीख 15 अप्रैल 1903 अंकित थी। कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश के बाद बीना एसडीएम ने उनके घर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया। बता दें कि गिरिजा देवी के पति सिद्धनाथ तिवारी भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में शामिल हुए थे। साल 1971 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बीना से चुनाव भी लड़ा था। साल 1985 में उनका देहांत हो गया। गिरिजा देवी के चार बेटों में दो का निधन हो चुका है। तीसरे बेटे घनश्याम तिवारी (75) पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। सबसे छोटे बेटे डॉ. राजेंद्र तिवारी एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
पति की पेंशन आती थी, उसका टैक्स भरती थीं
जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार गिरिजा देवी के पति स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनकी पेंशन गिरिजा देवी को मिल रही थी, जिसके कारण वह टैक्सपेयर भी थीं। आयकर विभाग ने अपने 160वें स्थापना दिवस पर देश की सबसे उम्रदराज आयकर दाता के रूप में उनका सम्मान भी किया था।
More From
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications