NMC का आदेश, डॉक्टर्स की बायो​मेट्रिक्स हाजिरी ही मान्य, अन्यथा मान्यता पर संकट

नेशनल मेडिकल कमीशन की तरफ से बीएमसी प्रबंधन को मान्यता को लेकर एक नोटिस आया था। इसमें डॉक्टर्स की मैन्युअल उपस्थिति को अमान्य माना गया है। अब केवल बायोमेट्रिक्स मशीन से ही हाजिरी दर्ज होगी। यही मान्य होगी।

bmc sagar

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक, शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाइन बायोमेट्रिक्स से जोड़ दिया है। जिस मेडिकल कॉलेज में इस नियम का पालन नहीं होगा उसकी मान्यता पर भी संकट आ सकता है। मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सहित कई मेडिकल कॉलेजों को मान्यता संबंधित नोटिस भी एनएमसी ने दिए थे। जिसके बाद डीन ने अब सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।

नेशनल मेडिकल कमीशन ने बीएमसी डीन को नोटिस जारी करते हुए शिक्षकों की अटेंडेंस और अन्य कमियों व ​प्रोफेसर्स के खाली पदों को लेकर जवाब-सवाल करते हुए पूछा था, बीएमसी की मान्यता आगे क्यों बढ़ाई जाए? इस नोटिस के बाद संस्थान पर मान्यता का खतरा बन गया है। इधर डीन ने सभी वि​भागाध्यक्षों को पत्र जारी कर एनएमसी द्वारा अधिकृत व लगाई गई बायोमेट्रिक्स मशीनों से हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीन डॉ. आरएस वर्मा ने स्पष्ट​ किया है कि यदि आपके विभाग की मान्यता पर संकट आता है तो विभागाध्यक्ष खुद जिम्मेदार होंगे।

Recommended Video

      जहानाबाद: NMC के डॉक्टर संजय कुमार लापता के बाद गाड़ी हुई बरामद- मंत्री डॉ अशोक चौधरी

      कोविड के पहले ​भी नियम था, कोरोना काल में शिथिल हो गया
      बता दें कि नेशनल मेडिकल कमीशन इसके पहले मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने बायोमेट्रिक्स मशीन से हाजिरी को लेकर नियम बनाया था। कोरोना काल के पहले इसे लागू कर दिया गया था, लेकिन बीच में कोविड के कारण इस नियम को शिथिल कर दिया गया था। बाद में इस पर अमल नहीं किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+