नौरादेही में किंग टाइगर N-2 और मेहमान टाइगर N-3 में टेरेटरी फाइट, N-2 गंभीर घायल

मप्र के सबसे बड़े वन्य प्राणी अभयारण्य नौरादेही (Nauradehi Wildlife Sanctuary) में पहली दफा दो नर टाइगर में टेरेटरी फाइट सामने आई है। नौरादेही का राज कहलाने वाला किशन बाघ एन-2 पर मेहमान टाइगर एन-3 ने हमला किया है। एन-2 को आंख व जबड़े के पास गंभीर घाव लगे हैं, जिसे पन्ना टाइगर रिजर्व के चिकित्सक इलाज दे रहे हैं।

नौरादेही अभयारण्य में साल 2018 में बांधवगढ़ से लाया गया युवा बाघ एन-2 जिसे किशन नाम से पुकारा जाता है, उसका एकछत्र साम्राज्य कायम है। 5 साल में 2 से 16 बाघ होते ही अब टेरेटरी तय होने का समय आ गया। बीते दिनों यहां मेहमान टाइगर माने जाने वाले एन-3 ने एन-2 किशन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि टेरेटरी को लेकर इन बाघों का लड़ाई जानलेवा थी, लड़ाई में एन-2 के आंख और जबड़े के पास गंभीर घाव आए हैं।

नौरादेही के टाइगर्स में टेरेटरी की जंग, एन-2 पर एन-3 का हमला, गंभीर रूप से घायल एन-2 का चल रहा इलाज

Recommended Video

    नौरादेही MP में सातवां टाइगर रिजर्व, एनटीसीए की हरीझंडी, अधिसूचना जल्द जारी होगी
    पन्ना टाइगर रिजर्व से बुलाए गए डॉक्टर
    नौरादेही में बाघों की फाइट में घायल हुए एन-2 की जानकारी वन अमले को पेट्रोलिंग के दौरान लगी थी। वह नौरादेही रेंज के इलाके में एक मांद में घायल अवस्था में मिला था। उसके इलाज के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया है। डॉक्टरों ने उसे ट्रैंकुलाइज कर उसका इलाज किया है। आगामी तीन दिन तक लगातार उसका इलाज किया जाएगा। इधर बताया जा रहा है कि लड़ाई में एन-3 टाइगर भी घायल हो सकता है, हालांकि वह घने जंगल में चला गया है। बीते तीन दिन से उसका इस इलाके में मुवमेंट नजर नहीं आ रहा है। उसकी सर्चिंग की जा रही है, ताकि यदि वह घायल है तो उसका भी इलाज किया जा सके।

    7 किलोमीटर में 16 बाघ मौजूद हैं
    नौरादेही अभयारण्य प्रबंधन के अनुसार इलाके के नौरादेही, सिंगपुर और झापन रेंज में बामनेर नदी से रमपुरा घाट, चिकना नाला, कलुआ नाला, छोटा पीपला, बिजनी और सिंगपुरी इलाका करीब सात किलोमीटर का है। सारे 16 बाघ इसी इलाके में मौजूद हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे बाघ खुद अपनी टेरेटरी बढ़ाएंगे। बाघिन एन-1 और बाघ एन-2 जिन्हें राधा-किशन नाम से पुकारा जाता है, पांच साल में इनके परिवार की संख्या 15 पहुंचा गई है। मेहमान बाघ को मिलाकर यहां कुल 16 बाघ मौजूद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+