खुले में शौच करने पर डेढ़ साल के बच्चे का मर्डर, लाठियों से पीट-पीटकर ली जान

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर भानगढ़ थाना इलाके के गांव बगसपुर में खुले में शौच करने पर डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। उसकी जान लाठियों से पीट-पीटकर ली गई है। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह की यह बीते दस दिन में तीसरी घटना है। इससे पहले शिवपुरी ​में दो बच्चों की खुले में शौच करने के कारण हत्या हो चुकी है।

Murder of one and a half year old child for open defecation in Sagar

जानकारी के अनुसार गांव बगसपुर में मोहर आदिवासी के घर के सामने उसके पड़ोसी राम सिंह का बेटा खुले में शौच कर रहा था। इस पर मोहर आदिवासी गुस्सा हो गया और वो राम सिंह से इस बात को लेकर झगड़ा करने लगा। पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि मोहर और उसके बेटे उमेश ने राम आदिवासी पर लाठियों से हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर डाली। इस दौरान पास खड़े राम सिंह का डेढ़ साल का बेटा भी इसकी चपेट में आ गया। आरोपियों ने उस पर भी लाठी बरसा दी, जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। खुद राम आदिवासी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने झगड़ा खत्म कराया। पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह और उसके बेटे उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घायल राम आदिवासी बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+