MP: सरकारी स्कूलों में 12वीं में 75% लाने वालों को भी मिल सकती हैं स्कूटी! चल रहा विचार
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार स्कूलों में पढ़कर बारहवीं में 75 प्रतिशत तक अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्कूटी देने का विचार कर रही है। अभी केवल स्कूलों में टॉप करने वाले 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाती है। वहीं 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को लैपटॉप दिए जाते हैं।

चुनाव से पहले सरकार बना सकती है पॉलिसी, 12वीं में 75 प्रतिशत तक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की योजना साकार हो सकती है। चुनाव के पहले इसकी घोषणा की जा सकती है।हालांकि अभी केवल इस पर विचार चल रहा है। यदि योजना फाइनल भी हो गई तो इसके अगले सत्र से लागू किया जाएगा। कारण इस सत्र में बच्चों को बीते रोज ही स्कूटी और लैपटॉप का वितरण किया गया था। बता दें कि 75 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कूटी देने पर सरकार विचार कर रही है इस आशय की जानकारी सागर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्कूटी वितरण के सार्वजनिक कार्यक्रम में दी है।
359 को लैपटॉप, 256 को स्कूटी मिली
मंत्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति, ड्रेस, पाठय पुस्तक, मध्यान्ह भोजन, छात्रावास, साइकिल, लैपटॉप सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है और टेक्नोलॉजी में बच्चों को बढ़ाने के लिए सरकार ने योजनाए प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूटी वितरण कार्यक्रम के पहले 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किए थे। जिसमें सागर जिले के 359 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि प्राप्त हुई। इसी प्रकार आज 256 छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications