MP: कानपुर में छाप रहे Fake Currency, सागर तक खपा रहे 2000/200 के नकली नोट

सागर में पहले 200 के नकली नोट पकड़े जाने के बाद अब 2000 रुपए के नकली नोट खपाने का खुलासा हुआ है। यूपी के कानपुर से संचालित नकली नोट गिरोह सागर में नोट खपा रहा है। सागर में पकड़ गया युवक 20 नोट लेकर आया था। Fake Currency

shivam yadav

मप्र के सागर में लंबे समय से नकली नोट खपाए जा रहे हैंं। नकली नोट गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़े हुए हैं। गिरोह से जुड़े लोग ​कलर प्रिंटर के माध्यम से असली नोट के हूबहू प्रिंट निकालकर उन्हें बाजार में खपाते हैं। दो दिन पहले बहेरिया इलाके में ​एक ढाबे पर 2 हजार का नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए शिवम यादव नाम के युवक को पकड़ा था।

Fake notes

पुलिस के अनुसार बहेरिया ढाबे पर जब शिवम यादव में चंद रुपए का सामान लेकर 2 हजार का नोट दिया तो ढाबे के मालिक को कुछ शक हुआ था। 2000 का नोट उसे नकली जैसा लगा। लड़के को बातों में उलछाकर उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 2000 के दो दिन एक ही सीरिज के उसके पास मिले थे। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई तो नकली और जाली नोट गिरोह व एजेंटों की जानकारी का खुलासा हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि यूपी के कानपुर में गिरोह के तार जुड़े हुए हैं। शिवम यादव खुद यूपी का रहने वाला है। वहां से इनको लोगों को नोट प्राप्त होते हैं।

2000 का नकली नोट 200 और दो सौ का नोट 20 रुपए में मिलता है
पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम यादव ने बताया कि कानपुर के नकली नोट खपाने वाले एजेंट नकली नोट छापते हैं और उन लोगों को महज 200 रुपए में 2 हजार रुपए का नोट तथा 20 रुपए में 200 रुपए का नोट उपलब्ध करा देते हैं। इसके अलावा भी पुलिस को कई अहम जानकारी भी हाथ लगी है। शिवम ने बताया कि जहां नोट चेक करने की मशीन होती है, वह वहां नोट नहीं चलाता है। बता दें कि शिवम यादव भी कानपुर देहात इलाके का रहने वाला है। वह सागर में घड़ी फैक्टरी में काम करने आया था। वह अपने साथ 2-2 हजार के 20 नोट और 200-200 रुपए के 10 नकली नोट लेकर सागर आया था। वह सागर आने के पहले कई शहरों में घूमा और 2 हजार वाले 18 नोट खपा चुका है। 200 के सभी नोट खपा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+