Sagar News: दिग्गी के सामने नेताओं ने दिखाई ताकत, कार्यकर्ता बोलेः एकजुट नहीं हुए तो फिर हारेंगे
बुंदेलखंड में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तीन दिनों तक संगठन को दोबारा खड़ा करने के लिए माथापच्ची करते नजर आए, इधर जिले के नेताओं ने उनके सामने ही अपनी गुटबाजी का प्रदर्शन करने में कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीते दिनों लगातार सागर जिले में कैंप कर संगठन को मजबूत करने, जमीन खोने और लगातार विधानसभा चुनाव हारने के कारणों को तलाशते रहे। इधर सुरखी, बीना, सागर और नरवायली में मंडल व सेक्टरों की बैठक के दौरान क्षेत्रीय नेताओं और विधानसभा के दावेदारों ने शक्ति-प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी ताकत नेता के सामने दिखाने की कोशिश भी की है। बैठकों में जिताऊ प्रत्याशी तलाशने के बजाय एक बार फिर कांग्रेस के मठाधीश व नेता खुद को सबका नेता और टिकट का दावेदार पेश करते नजर आए।
Recommended Video
दिग्गी से बोले कार्यकर्ता, एकजुट नहीं हुए तो फिर हार जाएंगे
नरयावली विधानसभा की बैठक के दौरा पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र चैधरी के समर्थकों ने लाबिंग करते हुए चैधरी को फिर से टिकट देने की बात कही। इसके लिए उनके लगातार सक्रिय होने का तर्क भी दिया गया। उनके अलावा आधा दर्जन और नेताओं ने दावेदारी जताई तो कुछ कार्यकर्ताओं ने नया और जिताऊ चेहरा लाने की बात कही। कुछ कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि ये गुटबाजी नहीं थमी और सभी एकजुट नहीं हुए तो कांग्रेस फिर विधानसभा हार जाएगी। बैठक के दौरान विरोध के स्वर भी जमकर सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications