SAGAR में रक्षक बने भक्षक: बच्ची से गैंगरेप कर 3 भाइयों व चाचा ने सिर काटकर जंगल में फेंका शव
Sagar News, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में रिश्तों को तार-तार करने और दिल दहला देने वाला मामला (Sagar Girl Murder and Gangrape Case) सामने आया है, जिसमें खुद रक्षक ही एक बच्ची के भक्षक बन गए और हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। मासूस बच्ची के ही भाइयों ने अपने चाचा के साथ मिलकर गैंगरेप करने के बाद उसका सिर काटकर शव जंगल में फेंक दिया।

परिजनों से पूछताछ के बाद हुआ शक
सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि 13 मार्च को बण्डा थाना की एक नाबालिग लापता हो गई थी। 14 मार्च को पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो सूचना मिली थी कि गांव से दूर जंगल में एक सिर कटी लाश पड़ी है।

सिर व धड़ अलग-अलग जगह मिले
Banda Police को बच्ची का धड़ अलग और सिर अलग जगह से बरामद कर मुर्दाघर में रखवाया और मामले की तफ्तीश शुरू की। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने पर गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद घटना की गंभीरता अधिक बढ़ गई।

दो एएसपी ने किया खुलासा
Sagar Sp Amit Sanghi के अनुसार मामले की जांच में सागर के एएसपी राजेश व्यास व बीना के विक्रम सिंह को लगाया गया। उन्होंने मृतका के परिजनों से पूछताछ की तो उनके बयानों में विरोधाभास पाया गया। शुरुआत में तो परिजन पुलिस को गुमराह करते रहे, मगर जब सख्ती बरती गई तो उन्होंने सच उगल दिया, जो बेहद खौफनाक था।

शिकायत की बात पर उतारा मौत के घाट
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसके चाचा के घर पर भाइयों ने चाचा के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पीड़िता ने माता-पिता से शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उसका हांसिए से सिर काटकर शव खेत में फेंक दिया।

25 हजार का ईनाम घोषित
आरोपियों ने रेप के बाद मासूम का पहले तो गला घोंटा और फिर उसका धड़ गर्दन से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा, चाची, भाई और एक नाबालिग भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी बड़ा भाई अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications