Sagar News: आज रात 12 बजे से बाजार बैठकी/तहबाजारी बंद, सीएम ने की थी घोषणा, MIC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में सागर नगर निगम पहला ऐसा नगरीय निकाय बन गया है, जिसने CM की घोषणा को अमल में लाते हुए बाजार बैठकी और तहबाजारी की वसूली बंद करने का निर्णय लिया है। मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। शुक्रवार रात 12 बजे से वसूली बंद हो जाएगी। इसका सीधा लाभ हजारों स्ट्रीट वेंडर को मिल सकेगा, जिनसे बाजार बैठकी के नाम पर वसूली की जाती थी।

Sagar: MIC का निर्णय, रात 12 बजे से तहबाजारी-बाजार बैठकी बंद

सागर नगर निगम सीमा के मुख्य बाजारों और सभी 48 वार्डों में सड़क पर बैठकर, रेहटी लगाकार, गलियों के कोने में बैठकर, हाथ-ठेला, गुमटियों में बैठकर रोजी-रोजी कमाने वालों को बड़ी राहत मिली है। इनसे बाजार बैठकी की रोजाना वसूली अब नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा को मप्र में सबसे पहले नगर निगम सागर ने अमल में ला​ दिया। शुक्रवार को महापौर संगीता डॉ. सुशील तिवारी की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला सहित सभी सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में इसके अलावा शहर विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय लिया गया।

एमआईसी के सामने रखा गया मप्र शासन का पत्र
MIC बैठक में निगम सचिव ने मप्र प्रशासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र रखा। इसमें हाथठेला, फेरीवालों, रेहड़ी वालों की महापंचायत में सीएम द्वारा रोजाना होने वाली बाजार बैठकी-तहबाजारी को बंद करने की घोषणा का उल्लेख किया गया था। इसके बाद मप्र नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश भी रखा गया। जिस पर सभी सदस्यों ने मुहर लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+