Sagar News: लग्जरी लाइफ के लिए मैनेजर का अपहरण, डकैती भी कर डाली, CCTV-ATM से पकड़े गए
लग्जरी लाइफ जीने के लिए मेहनत के बजाय अपराध का रास्ता अख्तियार कर मध्य प्रदेश के सागर में कुछ युवाओं ने एक निजी कंपनी के मैनेजर को दिन दहाड़े किडनैप कर लिया। हथियार के दम पर उससे 9.51 लाख की लूट भी कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से धरे गए आरोपी। 61 लाख से अधिक का सामान, 4 कार बरामद की गई हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 25 मई 2023 को फरियादी अशोक कुमार अहिरवार निवासी मकरोनिया सागर कंपनी मैंनेजर एलजेसीसी कंपनी दोपहर करीबन 2.30 बजे ऑफिस जाते समय कठवा पुल के पास मकरोनिया क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी की कार को रोक कर उसी की कार में जबरन घुसकर फरियादी को पिस्टल अड़ाकर किडनेप कर लिया था। करीब 6-7 घण्टे अपने कब्जे में रखकर मारपीट कर एवं पिस्टल व धारदार हथियार से डरा धमका कर फरियादी की सोने की चैन, ब्रेसलेट छीनकर व नगदी एवं एटीएम निकासी से कुल कीमती 9,51,000 की रुपए की डकैती की थी। आरोपियों ने किसी को घटना की सूचना देने पर परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। इससे दहशत में आए फरियादी द्वारा घटना की सूचना पुलिस को तत्काल नही दी। बाद में आरोपियों द्वारा पुनः परेशान कर पैसे की मांग करने पर पीड़ित अशोक ने 19 जुलाई को थाना में रिपोर्ट की थी।
CCTV फुटेज और ATM के सुराग से गिरफ्त में आए
मकरोनिया नगरीय क्षेत्र में दिन दहाड़े डकैती जैसी वारदात को गंभीरता से लेते हुए सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टीमें तैयार की थीं। टीम ने
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, एटीएम में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज एवं बैंक से मिली जानकारी से सुराग मिले तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
यह आरोपी पकड़े गए हैं
किडनैपिंग व डकैती के आरोप में पुलिस ने अनिकेत पटेल को गोपालगंज से पकड़ा और पूछताछ की थी। उसकी निशांदेही पर प्रकरण के अन्य आरोपी अभिषेक अहिरवार को गौर नगर मकरोनिया, आरोपी धवन सींग को डीडी नगर पुरानी टंकी के पास से, आरोपी अजय उर्फ दीपेन्द्र ठाकुर को जीएडी कालोनी गोपालगंज से, आरोपी सुखदेव मिश्रा को सदभावना नगर मकरोनिया से, आरोपी अरविंद मिश्रा को पटेल मार्केट नेहा नगर से, आरोपी आशीष मिश्रा को मानस नगर मकरोनिया सागर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से और भी कई वारदात का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications