रिश्वत लेकर बीयर-बार में बुलाया, किसान से 8 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार
लोकायुक्त पुलिस ने सागर में नामांतरण के एवज में एक किसान से रिश्वत की डिमांड रखने वाले पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सबसे अहम बात पटवारी ने किसान को सिविल लाइन इलाके में स्थित एक बीयर बार में बुलाया था।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिविल लाइन एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह राहतगढ़ तहसील के एक किसान से राजस्व रिकॉर्ड में उसकी मां के नाम दर्ज कराने के एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। किसान ने परेशान होकर लोकायुक्त संगठन कार्यालय आकर शिकायत की थी।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत अनुसार राहतगढ़ तहसील के लुहर्रा गांव निवासी संजय कुर्मी ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय आकर पटवारी अनुराग ताम्रकार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। पुष्टि करने के बाद टीम तैयार की गई। टीम ने शिकायतकर्ता संजय कुर्मी को रिश्वत में मांगी जा रही राशि लेकर भेजा। उसने पटवारी से बात की तो उसने रुपए के साथ सिविल लाइन, मकरोनिया रोड पर पम्मा साहू कॉम्पलेक्स के सामने बुलाया। संजय कुर्मी ने वहां पहुंचकर रुपए। रुपए का लेनेदेन होने के बाद जैसे ही पटवारी बाहर आया। इशारा मिलते ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications