लोकायुक्त ने उतरवाई भ्रष्ट पटवारी की पेंट, जब्त कर ले गई टीम
सागर लोकायुक्त ने पामाखेड़ी तिराहे पर एक किसान से सीमांकन के एवज में रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी की जेब से रिश्वत की रकम निकली थी, सबूत के तौर पर पेंट तक उतरवाकर लोकायुक्त ले गई।

Recommended Video

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर के मकरोनिया रजाखेड़ी स्थित शांति विहार कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार पांडेय ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि सागर के तिली इलाके में रहने वाले पटवारी अवध कुमार श्रीवास्तव आवेदक की पामाखेड़ी स्थित जमीन के सीमांकन के लिए 4 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकातय के बाद रिकॉर्डिंग व जांच में मामला सही पाया गया। टीम ने रणनीति बनाकर ट्रैपिंग के लिए जाल बिछाया।
चौराहे पर रिश्वत लेकर जेब में रखी, लोकायुक्त ने पेंट उतरवा लिया
आवेदक सुधीर कुमार पाण्डेय को पटवारी अवध कुमार श्रीवास्तव ने पामाखेड़ी चौराहे पर रिश्वत की रकम लेकर बुलाया था। सुधीर ने उन्हें 4 हजार रुपए दिए, जिसे गिनकर पटवारी अवध ने अपनी जेब में रखे लिए। इसके बाद सिग्नल मिलते ही लोकायुक्त टीम ने पटवारी को धर दबौचा। पटवारी के जेब से रिश्वत की रकम के रुपए भी बरामद कर लिए गए। पटवारी को पामाखेड़ी कार्यालय ले जाया गया, जहां लोकायुक्त ने कार्रवाई कर सैंपल लिए और सबूत के तौर पर पटवारी अवध की पेंट उतरवाकर जब्त कर ली। उसके घर से दूसरी पेंट बुलवाकर उसे पनने दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications