Ladhli Bahna Yojna: पोर्टल की खामी, मजबूरी में विधवा-तलाकशुदा को विवाहिता दर्ज करना पड़ा

Madhya Pradesh 'लाड़ली बहना' योजना में पोर्टल में तकनीकि खामी के चलते योजना के लिए पात्र तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी विवाहिता की श्रेणी में ही शामिल करना पड़ा।

MP लाड़ली बहना: विधवा और तलाकशुदा को भी बनना पड़ा विवाहित

Madhya Pradesh सरकार की लाड़ली बहना (Ladalee Bahana) योजना में आनलाइन पंजीयन होने के बाद पोर्टल बंद कर दिया गया है, लेकिन इसमें रह-रहकर खामियां अब उजागर हो रही हैं। पोर्टल पर विवाहित और अविवाहित के अलावा अन्य कोई ऑप्शन नहीं था, जिस कारण तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी विवाहित श्रेणी में ही दर्ज करना पड़ा।

लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रदेश में विधवा, ​परित्यक्तता और तलाकशुदा महिलाओं को खासी मशक्कत करना पड़ी है। इनको नगरीय निकाय की योजना शाखा, आधार सेंटर में चक्कर काटने पड़े। इनको अपने कागजों को अपडेट कराना थे, बावजूद इसके पोर्टल पर ​इन सभी को केवल विवाहिता श्रेणी में ही दर्ज किया जा सका। कारण पोर्टल पर विवाहित और ​अविवाहित श्रेणी का ऑप्शन ही था। तलाकशुदा और विधवा के आवेदन स्वीकार करने का विकल्प ही नहीं था। ​विभागीय अधिकारियों का इस मामले में तर्क है कि योजना के फॉर्म के मूल फॉर्म में विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा के आप्शन भी हैं, लेकिन पोर्टल पर तकनीकि खामी के कारण यह समस्या सामने आई थी। पोर्टल् में तकनीकि कमियों को दूर करा रहे हैं।

Recommended Video

      CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर गांव और वार्ड में गठित करेंगे लाड़ली बहना सेना

      ​अगले 7 दिन और दावे-आपत्तियों का समय
      बता दें कि लाड़ली बहना योजना का पोर्टल 25 मार्च से 30 अप्रैल तक ओपन रहा और 1 मई को इसकी अनंतिम सूची जारी की है। इस पर आनलाइन दावे-आपत्ति बुलाए गए हैं, जिसमें 15 मई तक लोग मोबाइल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 30 मई को योजना में पात्र महिला हितग्राहियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। जुलाई महीने से महिलाओं के खाते में हर महीने योजना की प्रति हितग्राही 1 हजार रुपए की राशि आना प्रारंभ हो जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+