'हाईवे के लुटेरे' रात के अंधेरे में वाहन चालकों से करते थे लूट, गिरफ्तार
हाईवे पर हाथ देकर पहले वाहनों को रोकते और फिर हथियार की दम पर उनसे लूट कर लेते थे। ये शिकार के रुप में सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों को निशाना बनाते थे। बीते दिनों अमेज़न के डिलीवरी बॉय से लूट करने के बाद इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची तो इन पर शिकंजा कस गया।

उपन्यास और किताबों में 'हाईवे के लुटेरे' आपने खूब पड़ा होगा, लेकिन आज देख भी लीजिए। दरअसल सागर से गुजरे नेशनल हाईवे पर सागर से करीब 40 किलोमीटर एरिया में कुछ युवक चोरी की मोटर साइकल लेकर निकलते थे और हाईवे के सुनसान इलाके में लोगों को हाथ देखकर रोकते थे। जो रूक गया तो उसे हथियार दिखाकर मारपीट कर मोबाइल, नकदी, जो मिला वह लूट कर फरार हो जाते थे। सागर की सिविल लाइन पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रात में हाईवे पर राहगीरों के साथ मारपीट कर लूट करने वाले 3 आरोपियों को शिकायत के 24 घंटे में किया गिरफ्तार कर लूट की लूट की तीन वारदातों का खुलासा कर दिया। आशंका है आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के दौरान कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकेगा। आरोपी सागर व भोपाल से चुराई गई बाइक का इस्तेमाल लूट की वारदातों में करते थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अमेजन के एक डिलेवरी बॉय का काम करने वाले रवि कुमार पिता गोटीराम चढ़ार निवासी जैतपुर चौकी ढाना थाना सागर के सिविल लाइन थाने में उसके साथ हाईवे पर दो युवकों द्वारा लूट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकल से रास्ता रोककर सामने आ गए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर आरोपियों उद्देश्य ताम्रकार, भोलू उर्फ कुलदीप पाण्डेय, नानू उर्फ राज शुक्ला दोनों बड़तूमा मकरोनिया को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अमेजन के डिलीवरी बॉस सहित अन्य कई घटनाओं को स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की अपाचे मोटर साइकल व भोपाल के इतवारा से चोरी की गई एक बुलेट बरामद कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications