G20 Summit: खजुराहो पहुंचे 20 देशों के 54 मेहमान, बुंदेली परंपरा से किया गया स्वागत, नृत्य देखकर मंत्रमुग्ध
G20 Summit: मध्य प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो (Khajuraho) में G20 Summit के लिए 20 देशों के मेहमान बुधवार शाम को पहुंच गए। इनका बुंदेली परंपरा और सांस्कृतिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। आगामी दो दिनों तक 54 मेहमान यहां मंथन करेंगे। यहां पर जी-20 समिट के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की चौथे दौर की बैठकें आयोजित हो रही हैं।

Recommended Video
भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की चौथी बैठक 21-22 सितम्बर को खुजराहो में होने जा रही है। जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत यह इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की अंतिम बैठक होगी। इसमें जी-20 के सदस्य देशों के साथ ही भारत द्वारा आमंत्रित अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 54 शिष्टमंडल एकत्रित होंगे। बैठक में पिछली तीन इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की बैठकों में हुई चर्चा को आगे बढ़ाते हुए प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत सरकार के वित्त मंत्रालयके आतिथ्य में होने वाली बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय द्वारा और सह-अध्यक्षता ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील द्वारा की जाएगी।

जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह परिसंपत्ति श्रेणी के रूप में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेशों, गुणवत्तापूर्ण नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहित करने, इन्फ्राटेक, और लचीली, सतत तथा समावेशी नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने की दिशा में नवोन्मेषी उपकरणों की पहचान करने जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह के परिणाम जी-20 की वित्तीय क्षेत्र की प्राथमिकताओं के सुपुर्द किए जाएंगे और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को प्रोत्साहित करेंगे।
चौथी इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की बैठक समावेशी शहरों को सक्षमता प्रदान करने वाले तत्वों पर विश्व बैंक की रिपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चरटैक्सोनॉमीज का संकलन, और विभिन्न देशों द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में किए गए निवेश की निगरानी के लिए इन्फ्राट्रैक्रटूल जैसे 2023 इन्फ्रास्ट्रक्चर एजेंडा की प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देगी। दो दिन की बैठक के दौरान शिष्टमंडलों के लिए विभिन्न आधिकारिक बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की बैठकों के इतर अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम के साथ साझेदारी में एक परिचर्चा भी आयोजित की गई है जिसमें विश्व बैंक, ओईसीडी, ईबीआरडी और यूएनडीपी जैसे संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ही सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के प्रतिनिधि नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर में निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाने की प्रक्रियाओं के संबंध में बातचीत करेंगे। चर्चा का उद्देश्य चुनौतियों का समाधान करने तथा निजी और वाणिज्यिक वित्त जुटाने में शहरों को समर्थ बनाने में निजी क्षेत्र के दृष्टिकोण को जानना है।
औपचारिक विचार विमर्श के अतिरिक्त शिष्टमंडलों के लिए खजुराहो की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद उठाने के लिए भ्रमण कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है। खजुराहो की यात्रा के दौरान शिष्टमंडल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल पश्चिमी समूह के मंदिर, आदिवर्त संग्रहालय और रानेहजलप्रपात का भ्रमण करेंगे।
स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के लिए शिष्टमंडल रात्रि भोज पर संवाद का आतिथ्य भी ग्रहण करेंगे। शिष्टमंडलों के लिए 23 सितम्बर 2023 को योग सत्र और मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications