Sagar News: कर्ज की मजबूरी और दिल दहला देने वाली मौत, बीना डाॅक्टर दंपत्ति सुसाइड केस में आया नया मोड़
Sagar News: पुलिस अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर दंपति का बेटा शहर से बाहर पढ़ाई करता है। आज सुबह वो घर लौटा था। उसने घर के अंदर अपने माता-पिता का शव देखा।
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से दिल दहला देने वाला सुसाइड मामला सामने आया है। बीना में डॉक्टर दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। कर्ज के चलते पति-पत्नी ने सुसाइड कर ली। पुलिस को दंपत्ति के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें आत्महत्या के लिए कर्ज को जिम्मेदार ठहराया है।
बीना की नंदन वाटिका कॉलोनी निवासी डॉक्टर दंपत्ति के घर में पति का शव फंदे पर और पत्नी का शव पलंग पर मिला हैं। डॉक्टर मंजू कैथोरिया सिविल अस्पताल में थीं स्त्री रोग विशेषज्ञ थी और डॉक्टर बलवीर कैथोरिया थे कुरवाई अस्पताल में पदस्थ थे। बेटा पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जो सुबह-सुबह बजे घर पहुंचा था बेटे ने ही मोहल्ले वालों को जानकारी दी है।

डॉक्टर दम्पति ने कर्ज के चलते की आत्महत्या
बीना में की नंदन कालोनी के घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉक्टर मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रह रहे थे। डॉक्टर बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। वहीं, डॉक्टर मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। इकलौता बेटा प्रतीक बिहार में पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे बीना लौटा तो आत्महत्या का पता चला। बेटा घर जाकर देखा तो पिता का शव पंखे से और मां का शव पलंग पर पड़ा मिला।
बेटे ने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को दी मोहल्ले वालों ने बीना पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही बीना थाना प्रभारी भरत सिंह टीम के साथ नंदन कॉलोनी पहुंचे जहां पंचनामा कार्रवाई के बाद डेड बॉडी को नीचे उतरकर जांच शुरू की एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा हैं।
पोस्टमार्टम के बाद ही डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा, हालांकि अभी प्रथम दृष्टा यही बात सामने आई है की कर्ज के चलते दोनों ने सुसाइड कर ली है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications