दिग्विजय सिंह ट्वीट कर वित्त विभाग के अधिकारियों को धमका रहे, पैसे कहां से ला रहे? खुरई में बोले सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर वित्त विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने व धमकाने का आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक ट्वीट कर धमका रहे हैं कि पैसे कहां से ला रहे हो...सीएम शिवराज ने यह बात सागर जिले के खुरई में एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

दिग्विजय सिंह वित्त विभाग के अधिकारियों को धमका रहे हैं: CM

सागर जिले की खुरई विधानसभा में जन आशीर्वाद रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने आज एक ट्वीट किया है। वे ​हमारे वित्त विभाग के अधिकारियों को धमका रहे हैं, कह रहे हैं कि पैसे कहां से ला रहे हो...सीएम ने कहा कि जलने वाले जलते रहें, लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं। सीएम ने कहा कि वे सोच भी नहीं सकते कि पैसे कहां से आ रहा है।

CM ने लोगों से कहा कि आप चिंता न करें, मामा के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहने हैं। हर साल 16 हजार करोड़ रुपए देना पड़ेगा। इसे और बढ़ाते जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धेला दिया था। क्या औरत जात आंसू बहाने के लिए पैदा हुई है? क्या उनको खुश रहने का अधिकार नहीं है। उनके कल्याण की योजनाएं उनके अधिकार देने का प्रयास है।

प्रदेश को तबाह और बर्बादकरने का काम दिग्विजय और कांग्रेस ने किया
​सीएम शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मप्र को तबाह और बर्बाद करने का काम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस ने किया था। उन्होंने दिग्विजय और कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह तुमने सारी हमारी योजनाएं बंद कर दी थीं। सीएम ने संबल योजना, लैपटॉप वितरण योजना, किसान सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं के नाम गिनाए। सीएम बोले कि कमलनाथ सरकार में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम आवास का पैसा भेजा था, जिसे कमलनाथ ने वापस भेज दिया था। किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नाम ही नहीं भेजे थे। उन्होंने कमल नाथ का नाम लेकर कहा कि शर्म नहीं आई तुम्हें? सीएम ने कहा कि हमने फिर से सारी योजनाएं चालू कर दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+