Damoh News: टुकड़ों में बिक रहा 'खजाना', चांदी के सिक्के बेचते दो मजदूर गिरफ्तार
Damoh मजदूरों की किस्मत तो चमकी और जमीन में दफन खजाने का कुछ हिस्सा उनके हाथ लग गया। वे चोरी छिपे घर तो ले गए, लेकिन हजम नहीं कर सके। पुलिस ने एक मजदूर को चांदी के पुराने सिक्के बेचते एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। खरी

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जमीन में दफन ब्रिटिश काॅलीन सिक्कों को एक मजदूर जटाशंकर काॅलोनी क्षेत्र में बेचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मौके से कुलदीप अहिरवार व एक साथी को पकड़ तो उसके पास से 15 सिक्के निकले। पूछताछ में पता चला कि उसने हल्लू यादव को बेचे थे। पुकलिस ने मामला दर्ज किया है।
Recommended Video
खुदाई के दौरान मनरेगा मजदूरों के हाथ लगा 'खजाना', सिक्कों के बंटवारे को लेकर उलझे मजदूर
हल्ले अहिरवार ने थाने में जमा कराए थे 240 सिक्के
बता दें कि एक दिन पहले ही दमोह के टाॅकीज चैराहे के पास एक पुराने मकान के पिलर की खुदाई के दौरान हल्ले अहिरवार नाम के मजदूर को चांदी के सिक्के मिले थे। वह गुपचुप इन्हें घर ले गया था, लेकिन डर के कारण रातभर सो नहीं सका था। सुबह उसने कोतवाली थाने पहुंचकर 240 सिक्के जमा कराए थे। पुलिस ने उसे सिक्कों की आधी कीमत का इनाम सरकारी योजना के तहत देने की जानकारी भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications