Damoh: भैंसों की तलाश में गई बीटेक के छात्र की जान, तालाब में भैंसों के पीछे-पीछे पानी में उतरा था
Damoh के तेंदूखेड़ा में भैंसों के पीछे-पीछे तालाब में उतरे बीटेक के एक छात्र की जल समाधि बन गई। हालांकि उसके पीछे-पीछे उतरा उसका परिजन बमुश्किल बचकर बाहर आ सका।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के तेंदूखेड़ा निवासी मोहन सिंह का 20 साल का बेटा मोहित अपने गांव नरगुवां आया हुआ था। वह जबलपुर के गलोबल काॅलेज में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। दोपहर में उसके घर की चार भैंसे गुम गई थीं, वह अपने साथी दलसिंह के साथ बाइक लेकर भैंसों की तलाश में निकला था। उसे भैंसे तालाब के दूसरी तरफ दिखी थीं, वह पुल पार कर जैसे ही दूसरी तरफ पहुंचा तो भैंसे पानी में उतरकर इस पार आने लगीं थीं।
Recommended Video

भैंसों के पीछे-पीछे पानी में उतरा, बीच में डूब गया
मोहित भैंसों के पीछे-पीछे पानी में उतर गया, उसने अपने जूते भी नहीं उतारे थे, वह जूते और कपड़े पहनकर ही तालाब में उतर गया था। जैसे ही वह बीच तालाब में पहुंचा तो गहराई में उसकी सांस टूटने लगी और वह वहीं डूब गया। उसे पीछे-पीछे दलसिंह भी पानी में उतरा था, वह भी डूबने लगा था, लेकिन जैसे-तैसे वह किनारे तक वापस पहुंचा और फिर गांव वालों और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के गोताखोर दो दिन से मोहित की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन उसक कोई पता नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications