Damoh: गंगा-जमना स्कूल हिजाब विवाद में बड़ा एक्शन, फरार संचालकों की संपत्ति कुर्क होगी
मध्य प्रदेश के दमोह जिले की गंगा-जमना स्कूल में हिन्दू बच्चियों को जबरन हिजाब पहनाने और कुरान पढ़ाने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। गंगा-जमना स्कूल व फर्म के संचालक करीब तीन महीने से फरार हैं, अब उनकी संपत्ति प्रशासन कुर्क करेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाने को भी निर्देश दिए हैं।
![Damoh हिजाब विवाद] फरार स्कूल संचालकों की संपत्ति कुर्क होगी Damoh हिजाब विवाद] फरार स्कूल संचालकों की संपत्ति कुर्क होगी](https://imagesvs.oneindia.com/hi/img/2023/08/hijab-vontrovarsi-damoh-338-1691747231.jpg)
हिजाब मामले में फरार चल रहे दमोह के गंगा जमना स्कूल प्रबंधन के फरार सदस्यों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अब पुलिस द्वारा शुरू की जा रही है। एसपी सुनील तिवारी ने फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में धारा 82, 83 के तहत जारी किया गया है। एएसपी संदीप मिश्रा ने इस मामले में बताया कि अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिजाब और जबरन नमाज पढ़ाने के बच्चियों ने आरोप लगाए थे
उल्लेखनीय है कि हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण कराने और बच्चों को जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में गंगा जमुना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह लोग फरार हो गए और पुलिस की दबिश में भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई इसके बाद अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
GST और खनिज विभाग तक कार्रवाई कर चुका
दमोह में गंगा-जमना स्कूल में छात्राओं को हिजाब पहनाने का मामला देशभर में चर्चित हो गया था। इस मामले में यह स्कूल चर्चाओं में आया था उसके बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिए गए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भी जांच की बात कही और मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के 11 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं जिला प्रशासन और जीएसटी की टीम के द्वारा भी गंगा जमना फर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी और तीन प्रतिष्ठान सील किए गए थे। साथ ही स्कूल का अवैध निर्माण भी गिराया गया था। इस मामले में तीन आरोपित वर्तमान में जेल में है एवं प्रबंधन के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई।
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं किया सरेंडर
एएसपी संदीप मिश्रा ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी सुनील तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की संपर्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। उनके द्वारा धारा 82, 83 के तहत नोटिस जारी करते हुए दमोह कोतवाली टीआई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। {document1}












Click it and Unblock the Notifications