नई पहल: CM Helpline की तर्ज पर 'Damoh Helpline' शुरू, 21 प्रकार की शिकायतों का होगा निराकरण

मध्य प्रदेश में दमोह कलेक्टर ने सराहनीय पहल करते हुए 'दमोह हेल्पलाइन' (Damoh Helpline) प्रारंभ की है। यह ठीक वैसे ही काम करेगी, जैसे सीएम हेल्पलाइन सेवा काम करती है। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हर शिकायत को 24 घंटे में निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराना अनिवार्य किया गया है।

दमोह हेल्प लाइन, 24 घंटे में निराकरण

सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) पर शिकायतों के बढ़ते लोड को कम करने के लिए मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिला स्तर पर इसी तर्ज पर दमोह हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ की है। पब्लिक मूलभूत सुविधाओं व जिला स्तर की विभागीय शिकायतें इस पर की जा सकेंगी। सबसे अच्छी बात है कि कलेक्टर ने 24 घंटे में निराकरण की जवाबदारी तय की है।

आपके इलाके की राशन दुकानदार राशन नहीं दे रहा, नलों में पानी नहीं आ रहा, बिजली बार-बार गुल हो रही है, नाली साफ नहीं होती, स्ट्रीट लाइन नहीं जल रही, अस्पतल में इलाज नहीं मिल रहा, नलों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा हो या फिर सड़क से जुड़ी शिकायत हो। दमोह जिले में अब यह शिकायतें जिला स्तर पर ही निपटाई जाएंगी। दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने अपनी तरफ से पहल करते हुए सीएम हेल्पलाइन की तर्ज पर दमोह हेल्पलाइन सेवा नंबर 07812-350300 प्रारंभ किया है। इस पर कोई भी नागरिक जिले के किसी भी कोने से अपनी स्थानीय समस्या सुबह 8 से रात 8 बजे तक दर्ज करा सकता है।

24 घंटे में शिकायत का निराकरण करना होगा
कलेक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर निराकरण करना होगा। इसके साथ ही निराकरण प्रतिवेदन जन आकांक्षा पोर्टल पर भी आनलाइन दर्ज करना होगा। शिकायतकर्ता को भी फोन कर निराकरण की जानकारी देना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+