Damoh: बड़े भाई का पहले 5 लाख का बीमा कराया, फिर जंगल में ले जाकर मार दी गोली

कलयुगी भाई ने अपने गजेंड़ी भाई से परेशान होकर दोस्त के साथ मिलकर जंगल में ले जाकर उसे गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के कुछ महीने पहले हत्यारे भाई ने बड़े भाई का 5 लाख का बीमा भी करा दिया था।

Damoh: भाई का बीमा कराया, फिर दोस्त के साथ मिलकर की हत्या


मध्य प्रदेश के दमोह में एक लोमहर्षक व भाई-भाई के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें छोटे भाई ने पहले बड़े भाई का 5 लाख का बीमा कराया, फिर जंगल में ले जाकर गोली मारकर जान ले ली। वारदात में उसका एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला उगल दिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आगरा गांव में रहने वाले छोटे भाई वीरेंद्र सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह की जंगल में गोली मारकर हत्या की थी। वह मरा या नहीं इसकी पुष्टि करने तौलिया से गला भी घोंट दिया था। उसकी मां और चचेरे भाई ने सुरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Recommended Video

    दमोहः दो दिन से लापता युवक का जंगल में खून से लथपथ मिला शव,मचा हड़ंकप

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि उसका भाई शराबखोरी करता था, जिससे वह काफी कर्ज में डूब गया था। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उसने कुछ महीने पहले योजना बनाई और अपने भाई-भाभी का 5 लाख का बीमा कराया और किस्तें भी भर रहा था। बीमा के पैसों का लालच, घर की जमीन-जायदाद का लालच और नशेड़ी भाई से छुटकारा पाने का उसने यह रास्ता निकाला कि भाई को ही मार डाला। संदेह होने पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो सारे मामले से वीरेंद्र ने ही पर्दा उठा दिया। 24 अप्रैल को चिराई के जंगलों से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+