फोटोग्राफी डे पर कैमरे से पकड़ा कोबरा, देखें वायरल हो रही तस्वीरें व वीडियो

सागर। 19 अगस्त 2019 को दुनियाभर में विश्व फोटोग्राफी डे मनाया गया। लोगों ने कैमरे में कैद किए कुछ खास पलों की तस्वीरों व वीडियो को जमकर शेयर किया। इसी दिन मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जो न केवल खौफनाक बल्कि रोमांचक भी है। इसे लोग फोटोग्राफी डे के बेहतरीन नजारों में से एक मानकर भी शेयर कर रहे हैं।

Cobra caught By camera on photography day in sagar Video Viral

दरअलस, हुआ यह कि सागर के श्रीराम नगर वार्ड के ध्रुब हाउस में सोमवार को एक कोबरा सांप घुस आया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी ध्रुब हाउस पहुंच गए। इस दौरान एक प्रेस फोटोग्राफर जब कोबरा की तस्वीरें लेने का प्रयास कर रहा था तो उसने देखा कि कोबरा का कैमरे के लेंस की तरफ अट्रेक्शन बढ़ रहा है।

ऐसे में उसने कैमरा जमीन पर रख दिया और देखते ही देखते कोबरा उस कैमरे के पास आ गया। कोबरा कैमरे से​ लिपट गया। उस पर कुंडली मारकर बैठ गया। इस दौरान स्नेक कैचर को इत्तला कर दी गई। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और करीब आठ ​फीट लम्बे काले रंग के कोबरा को पकड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+