Sagar News: उत्तराखंड और हरियाणा के CM आएंगे सागर, जन आशीर्वाद यात्राओं में शामिल होंगे
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा सोमवार को सागर आएगी। यात्रा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खड्डर और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सागर आएंगे। यात्राओं के दौरान अलग-अलग विधानसभाओं में सीएम और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री जनसभाएं और रथ सभाएं करेंगे।

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं प्रारंभ की हैं। 18 सितंबर सोमवार को सागर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश करेगी। सबसे अहम इस यात्रा में 19 सितंबर को हरिणाया के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खड्डर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी प्रकार 20 सितंबर को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा स्थानीय सांसद, विधायक, बुंदेलखंड से केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी इनका कार्यक्रम फाइनल नहीं किया गया है। ये दूसरे जिलों में जन आशीर्वाद यात्राओं में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा से प्रवेश
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा सीट से प्रवेश करेगी। दरअसल देवरी विधानसभा के महाराजपुर से यात्रा सागर जिले में प्रवेश करेगी। देवरी से विधायक हर्ष यादव कांग्रेस पार्टी से हैं। वे यहां 10 साल से विधायक हैं। भाजपा इस सीट पर विशेष नजर लगाए हैं। यह संयोग ही कहिए कि यात्रा भी इसी विधानसभा से सागर में प्रवेश करेगी और पहला कार्यक्रम इसी विधानसभा के क्षेत्रों में होंगे।
सागर जिले में ऐसा रहेगा जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने यात्रा के संबंध में बताया कि 18 सितंबर को देवरी विधानसभा के महराजपुर से जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में प्रवेश करेगी तत्पश्चात देवरी, सहजपुर, केसली, गौरझामर, सुरखी, बिलेहरा, चितौरा, मकरोनिया होते हुए सागर पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा 19 सितंबर को यात्रा नरयावली, जरुआखेड़ा, खुरई, बीना, खिमलासा, माल्थौन, बांदरी होते हुए बंडा पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा l 20 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा बंडा से प्रारंभ होकर शाहपुर, गढ़ाकोटा पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 3 दिन रहेगी l इस दौरान लगभग 12 रथ सभाएं और 5 मंचीय सभाएं आयोजित की होंगी।
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications