MP Assembly Election 2023: जबेरा में आदिवासी, एससी और लोधी वोटर तय करते हैं जीत-हार का फैसला
MP Assembly Election 2023: बुंदेलखंड के दमोह जिले की जबेरा विधानसभा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अधिकांश समय इस सीट पर सत्ता पक्ष का विधायक ही काबिज रहा है। 66 सालों में विधानसभा का तीन दफा नाम बदला जा चुका है। जबेरा में आदिवासी और एससी वोटर के अलावा लोधी समाज के वोटर जीत-हार का फैसला तय करते हैं। कुल मिलाकर इन्हीं समाजों के मतदाताओं के हाथ में सत्ता की चाबी मानी जाती है। फिलहाल जबेरा से भाजपा के धमेन्द्र लोधी विधायक हैं।

दमोह जिले में पहले तेंदूखेड़ा, फिर नोहटा और अब जबेरा के नाम से पहचानी जाने वाली विधानसभा सीट रानी अवंतीबाई की कर्मभूमि के रूप में पहचानी जाती है। आदिवासी, एससी व लोधी बाहुल्य आबादी के लिए यह सीट पहचानी जाती है। निर्वाचन क्षेत्र 56 जबेरा के अंतर्गत तेंदूखेड़ भी आता है। यह सीट लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही है, लेकिन अब भाजपा का वोटबैंक बढ़ने और जातिगत समीकरणों के चलते यह सीट भाजपा के पाले में जा पहुंची है।
पहले तेंदूखेड़, फिर नोहटा बनी थी, अब जबेरा नाम
विधानसभा के गठन के बाद 72 साल के इतिहास में तीन बार 1952, 1957 और 2008 में नाम बदला गया। 1952 में हुए विधानसभा चुनाव के इसका नाम तेंदूखेड़ा था। महज 5 साल बाद 1957 में विधानसभा का नाम तेंदूखेडा से नोहटा कर दिया गया। करीब 50 साल बाद 2008 में हुए परिसीमन में नोहटा विधानसभा का नाम बदलकर जबेरा विधानसभा कर दिया गया। यहां आदिवासी और दलित मतदाताओं के अलावा लोधी और यादव मतदाता जीत हार में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री व रत्नेश सालोमन यहां से 15 साल तक विधायक रहे, जबकि इस इलाके में मुट्टीभर भी वोटर ईसाई समुदाय से नहीं है। यह एक रिकॉर्ड है।
जबेरा अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2018:
धमेन्द्र लोधी भाजपा विजेता 48,901
प्रताप सिंह लोधी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 45,416
साल 2013
प्रताप सिंह कांग्रेस विजेता 68,511
दशरथ सिंह लोधी BJP दूसरे स्थान पर 56,615
साल 2008
रत्नेश सोलोमन, कांग्रेस विजेता 41,379
दशरथ सिंह लोढ़ी (दासु भाई) BJP दूसरे स्थान पर 39,617
जबेरा (दमोह)
साल 1998 रत्नेश सालोमन, कांग्रेस
साल 2003 रत्नेश सालोमन, कांग्रेस
साल 2008: रत्नेश सालोमन, कांग्रेस
साल 2010: दशरथ सिंह, भाजपा
साल 2013: प्रताप सिंह कांग्रेस
साल 2018: धमेंद्र सिंह लोधी, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications