बुंदेलखंड में भी सक्रिय हुआ चड्डी-बनियान गिरोह, डॉक्टर के घर बोला धावा
मध्य प्रदेश में एक बार फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक दिखने लगा है। इंदौर में दो घटनाओं में चड्डी-बनियान गैंग सामने आने के बाद बुंदेलखंड में भी इस गिरोह ने आमद दे दी है। बीते रोज सागर जिले के जरुवाखेड़ा में एक डॉक्टर के घर पर रात में चड्डी-बनियान गिरोह ने धावा बोल दिया था। परिजन के जागे तो गैंग से भिड़ गए। डॉक्टर के बेटे की गर्दन दबा रहे एक सदस्य पर युवती ने तसले से हमला कर दिया, जिसके बाद गैंग के सदस्य भाग खड़े हुए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले के जरुवाखेड़ा में बीते रोज रात करीब 3 बजे डॉ. ऋषभ कुमार जैन के घर में चड्डी-बनियान पहने पांच लोग लूट की नियत से पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए थे। वे अलमारी का ताला खोलने का प्रयास कर रहे थे, इसी दोरान डॉक्टर के बेटे राजेश जैन की नींद खुल गई। राजेश ने देखा तो वह अकेले ही गैंग से भिड़ गया और एक बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद बाकी के बदमाश राजेश का गला दबाने लगे।
हो-हाल्ला सुनकर डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी जाग गईं। इन्होंने जब राजेश की गर्दन दबाते हुए लोगों को देखा तो वे भी बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दिया, एक ने गुलेल से हमला भी किया। इसी दौरान डॉक्टर की बेटी ने भाई राजेश को बचाने के लिए लोहे का तसला उठाकर एक बदमाश के सिर पर जोर से दे मारा। मां-बेटी और भाई के संघर्ष के बाद पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग खड़े हुए।
घुंघराले बाल और पहलवान जैसे थे सभी
राजेश जैन व उनकी बहन कविता ने पुलिस को एफआईआर के दौरान बताया कि जब आहट सुनकर नींद खुली तो पांच लोग घर में दिखे जो अलमारी तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। राजेश ने एक बदमाश को पीछे से दबोच लिया था। उसके साथी राजेश पर टूट पड़े थे। सभी के बाल घुंघराले थे और पांचों के पांच पहलवान जैसेी कदकाठी के थे। सभी गैंग के सदस्य चड्डी-बनियान बहने थे। एक ने उनकी मां पर गुलेल से पत्थर मारने का प्रयास किया था, लेकिन मां बैठ गई तो पत्थर नहीं लग पाया।












Click it and Unblock the Notifications