भट्टी सा तप रहा बुंदेलखंड, खजुराहो-नौगांव में पारा 45 पार
सागर, 7 जून।बुंदेलखंड इलाके में गर्मी कहर ढा रही है। दोपहर के समय ऐसा प्रतीत होता है कि आसमान से आग बरस रही हो। बीते 7 दिन से सभी जिलों में पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। पूरे संभाग में लू का एलो अलर्ट जारी किया है। खजुराहो और नौगांव में पारा 45-46 डिग्री पर झूल रहा है। एक दिन पहले ही खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किए गए थे। यहां पारा 46 डिग्री था। जबकि मंगलवार को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

इलाके के छतरपुर, खजुराहो, नौगांव, सागर, दमोह जिलों में भीषण गर्मी पड रही है। नौतपा गुजरने के बावजूद गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गर्मी का आलम ऐसा है कि सुबह होते ही धूप की तपिश इतनी बढ जाती है कि पता ही नहीं चलता कि कब सुबह हुई और कब दोपहर हो गई। सुबह 10 बजते-बजते आसमान से आग बरसने लगती है। दोपहर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहता है, मुख्य बाजार और सडके सूनी-सूनी रहती है।
बुंदेलखंड के शहरों में पारे की चाल
खजुराहो, 45.6
नौगांव 45.0
दमोह 44.4
सागर 43.8
टीकमगढ 43.4
बीते 10 साल में दूसरी बार तपा जून
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार सागर में पिछले 7 दिन से तेज गर्मी बढ रही है, तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार बीते 10 साल पहले जून में इतना तापमान उछला था, अब पूरे एक दशक बाद तापमान नौतपा समाप्त होने के बाद भी भीषण गर्मी पड रही है। दिन तो ठीक रात में भी पारा 30 डिग्री के आसपास झूल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में भी फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। हवाओं के शुष्क होने की वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications