इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में 5 देशों को धूल चटाकर मेघल राय का गोल्ड पर कब्जा
इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप दिल्ली में सागर के बीना की मेघल राय ने पांच देशों के खिलाड़ियों को धूल चटाकर गोल्ड जीता है। बता दें कि ने यह प्रतियोगिता धम्मिका काई शीतोरियो कराटे इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कराई जाती है। बता दें कि इस आयोजन में कुवैत, यूएई, इंडोनेशिया, थाईलैंड, नेपाल और भारत देशों की टीमें शामिल हुई थीं। मेघल इसके पहले गोवा और छत्तीसगढ़ में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं।

इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता धम्मिका काई शीतोरियो कराटे इंटरनेशनल द्वारा संपन्न कराई। जो कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त थी। इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अमेचर कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन सागर के खिलाड़ियों ने एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश से खेलते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया।
व्यक्तिगत कुमिते स्पर्धा में मेवल राय ने जीता स्वर्णपदक
संस्था के टेक्निकल डायरेक्टर सुजीत क्लाउडियस ने जानकारी दी कि व्यक्तिगत कुमिते स्पर्धा में मेवल राय ने स्वर्ण पदक, हिमावर्शिनी ने रजत पदक, कार्तिक चौधरी ने कांस्य पदक, तेघवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर सेंसाई परितोष शर्मा रहे। कोच की भूमिका में वीरेंद्र कुशवाहा, विष्णु कांत ने अपनी भागीदारी प्रतियोगिता में दी।












Click it and Unblock the Notifications