Sagar News: मगरमच्छ का शोर सुनकर छत से देखा तो खुद के घर में घुसा था मगरमच्छ

सागर जिले के बीना तहसील के हिन्नौद गांव में एक घर में मगरमच्छ का करीब 4 फीट लंबा बच्चा घुस आया। उसे शोर मचाकर लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह इधर से उधर दौड़ने लगा। बाद में गांव के एक साहसी युवक ने जुगत लगाकर उसको काबू में किया।

sagar_आंगन में दौड़ रहा था 4 फीट का मगरमच्छ, देखकर उड़े होश

बारिश के बाद नदी से निकलकर जलीय जीव आबादी के बीच पहुंचने लगे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है ग्राम हिन्नौद में, जहां एक मगरमच्छ का बच्चा नदी से निकलकर गांव में लोगों के बीच पहुंच गया। मामले की सूचना लोगों द्वारा वन विभाग को दी थी, लेकिन वन अमले ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मगरमच्छ की लंबाई लगभग चार फीट थी।

हालांकि मगरमच्छ का बच्चा भी लोगों के शोर करने पर भागा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन दो से तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी वन अमला हिन्नौद नहीं पहुंचा। इधर खुले में मगरमच्छ को घूमता देख लोगों को अपने बच्चे और मवेशियों की चिंता सताने लगी। तब एक युवक ने आगे आकर पहले मगरमच्छ के बच्चे की आंखों को ढंका, फिर एक प्लास्टिक की बोरी में उसे पकड़ लिया। बाद में मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+