बागेश्वरधाम: जिपं अध्यक्ष के PA को लगा भूत! मंत्री के पीछे करने लगा अजीब हरकतें
Sagar: जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह के PA धनसिंह पटेल को धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में भूत चढ़ गया। VIP दीर्घा में खड़े होकर वह अजीब हरकतें करने लगा, उछलने लगा। इस दौरान उसके आगे मंत्री गोविंद राजपूत भी बैठे थे।

बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने सागर के जैसीनगर में दिव्य दरबार लगाया था। राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत का परिवार यजमान थे। दरबार में जैसे ही भूत-प्रेत और ऊपरी बाधा पीड़ितों के निवारण का समय आया तो मंत्री के भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह का निज सचिव (PA) को अचानक भूत चढ़ गया! वह वीआईपी दीर्घा में खड़े होकर उछलने लगा, अजीब हरकतें करने लगा, इसको देख सभी सकते में आ गए।
Recommended Video
सागर में धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार लगा था। पंडित शास्त्री ने जैसे ही कहा कि जिनको ऊपरी भूत-प्रेत व ऊपरी बाधा है, वे मुट्ठी बांध ले, बस फिर क्या था, वीआईपी दीर्घा में धनसिंह पटेल नाम का युवक खड़े होकर अजीब-अजीब हरकतें करने लगा, जोर-जोर से उछलने लगा। उसक शरीर अकड़ने लगा। एकदम से हुए घटनाक्रम में सब सकते में आ गए। कारण उसके ठीक आगे मंत्री गोविंद राजपूत और उनके बड़े भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत बैठे थे। धनसिंह जिपं अध्यक्ष हीरा सिंह का निज सचिव है, जो कई वर्षों से उनका काम देखता है। पंडाल में मंत्री के पीछे धनसिंह पटेल द्वारा इस तरह की अजीब हरकतें करते एक वीडिया अब सामने आया है।
साथी खड़े हुए और धनसिंह को संभाला
जिपं अध्यक्ष के PA धनसिंह को उछलता व अजीब हरकतें करते देख सभी पीछे देखने लगे। इसी दौरान केसरिया वस्त्र पहले एक व्यक्ति् उठे और धनसिंह पटेल को संभालने का प्रयास करते दिखे। इसी दौरान पंडाल में चीख-पुकार जैसा नजारा दिखने लगा। पंडाल से कई सारे महिला-पुरुष उठकर चीखने-चिल्लाने लगे। मंच पर गद्दी पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को मंच के आगे बने डी विंग में लाने को कहा। करीब डेढ़ दर्जन महिला-पुरुष यहां जोर-जोर से चीखते, उछलते, अजीबो-गरीब हरकतें करते पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से मंत्र पढ़कर इन सभी का उपचार किया। करीब 15 मिनट बाद धनसिंह सहित सभी शांत और सामान्य नजर आने लगे।












Click it and Unblock the Notifications