'NSD-रंग ​थिएटर फोरम' की सागर में वर्कशॉप, अभिनेता गोविंद नामदेव सिखाएंगे 'नाटक' की बारीकियां

एनएसडी और रंग ​थिएटर फोरम की सागर में सोमवार से 30 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला होने जा रही है। इसमें देश के चोटी के रंगकर्मी और मायानगरी के दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव सहित अन्य रंगकर्मी नए कलाकारों को ​थिएटर टिप्स देंगे

एनएसडी-रंग ​थिएटर फोरम की सागर में वर्कशॉप, अभिनेता गोविंद नामदेव सिखाएंगे नाटक

मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड के सागर में लंबे अरसे बाद 'रंग थिएटर फोरम सागर' एवं 'राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली' (National School of Drama) NSD नाट्य कार्यशाला करने जा रहे हैं। सोमवार 27 फरवरी से आयोजित होकर 27 मार्च तक वर्कशॉप चलेगी। इसमें एनएसडी से निकले चोटी के कलाकार और फिल्म अभिनेता युवाओं को नाट्यकला की बारीकियां सिखाएंगे, टिप्स देंगे। यह जानकारी कैंप डायरेक्टर और NSD से निकले रंगकर्मी संगीत श्रीवास्तव ने दी। इस मौके पर कार्यशाला के प्रशिक्षक मशहूर रंगकर्मी गुरिंदर सिंह और छाऊ के ट्रेनर गोविंद महतो, डॉ. मनीष बोहरे और राघवेंद्र लोधी मौजूद थे।

रंग ​थिएटर फोरम

वर्कशॉप में 380 आवेदन, 20 प्रतिभागी का किया गया चयन
संगीत श्रीवास्तव ने बताया कि रंग कार्यशाला के लिए पूरे देश से 380 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था, ​जिसमें से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये प्रतिभागी अगले 30 दिनों तक भारतीय रंगमंच के प्रतिष्ठित रंगकर्मियों से साथ रंगमंच की बारीकियों को समझेंगे और सीखेंगे। इस कार्यशाला में प्रतिभागी भारतीय नाट्य परंपरा के अनुसार चारों तरह के अभिनय आंगिक, बाचिक, सात्विक व आहारिक अभिनय के साथ ही आधुनिक रंग परंपराओं को भी सीखेंगे। कार्यशाला का प्रशिक्षण एक संपूर्ण, व्यापक नियोजित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। जिसमें रंगमंच के हर पहलू को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान एक नाटक भी तैयार किया जाएगा। जिसका प्रदर्शन दर्शकों के समक्ष कार्यशाला के अंत में होगा।

NSD की सागर में कार्यशाला


गोविंद नामदेव, ध्यानी, अनंत गुंदेचा सहित नामी हस्ती आएंगे
रंग कार्यशाला में रंगमंच से जुड़े व ख्यात और दिग्गज कलाकार शामिल होंगे और प्रतिभागियों को थिएटर की बारिकियां सिखाएंगे। जानकारी अनुसार इनमें फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव सहित गुंदेचा घराने की ध्यानी और अनंत गुंदेचा, अर्पिता धगट, राम तिलक कोरी आदि शामिल है।


साल 2010 में हुई थी सागर में रंग थिएटर फोरम की स्थापना

Recommended Video

      NSD को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा मिले चाहते हैं Paresh Rawal, जानिए क्यों | वनइंडिया हिंदी

      राष्ट्रीय नाट्य कला वर्कशाप का आयोजन करने वाली रंग थिएटर फोरम सागर संस्था की स्थापना साल 2010 में की गई थी। यह मूलरुप से प्रगतिशील कलाकारों का समूह है। स्थापना के बाद से संस्था ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक हितों के नाटकों का मंचन करके क्षेत्रीय रंगमंच में खुद के लिए एक जगह बनाई है। रंग थिएटर फोरम के कलाकार पूर्व में 'ए क्लाक-वर्क ऑरेंज , होरी, डाकघर, डेढ़ इंच ऊपर, गिद्ध, अंजी, इनोसेंट एरिन्द्र, राग दरबारी जैसे प्रसिद्ध नाटकों की सफल प्रस्तुति दे चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+