Sagar News: नशे में धुत होकर क्लासरूम में शर्मनाक हरकतें करने लगा टीचर, फिर हुआ ये, पहुंच गए परिजन
Sagar News: मध्य प्रदेश सागर जिले में एक टीचर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल, जमुनिया परासिया स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में चूर होकर झूमते हुए स्कूल पहुंचा। शिक्षक इतना नशे में था कि वह न तो ठीक से चल नहीं पा रहा था और न ही खड़ा हो पा रहा था।
लड़खड़ाते हुए स्कूल के क्लास रूम पहुंचा और जमीन पर लेट कर बच्चों को पढ़ाने लगा। टीचर का ये अंदाज देखकर क्लास रूम में मौजूद बच्चे डर गए। उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी।

जब अभिभावक स्कूल पहुंचे और पुलिस को फोन लगाया तो मास्टर साहब वहां से रफू चक्कर हो गए। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
पूरा मामला देवरी ब्लॉक में आने वाले जमुनिया परसिया गांव का है। जहां शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक रामलाल अहिरवार पदस्थ है। गांववालों का आरोप है कि वह रोजाना इसी तरह की हरकतें करता है। अगर कोई उसे समझाता है तो हरिजन एक्ट में फंसने की धमकी देता है।
शिक्षक के इस रवैया से परेशान होकर बच्चों के परिजन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के यहां पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आप रहली थाने जाइए। रहली थाने में जाकर लिखित शिकायत की, वीडियो भी दिए, रहली थाने से शिकायत को शिक्षा विभाग भेजा गया।इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications