पिता ने कांस्टेबल बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, आधी रात को इस वजह से ली जान
Sagar

गोपालगंज थाना इलाके का मामला
हर किसी को झकझोर देने और दिल दहला देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना इलाके के श्रीराम नगर का है। यहां पर एक पिता ने अपने पुलिस कांस्टेबल बेटे की हत्या कर दी। पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन काट दी।

कहासुनी मर्डर में बदली
गोपालगंज TI अभिषेक वर्मा के अनुसार सागर शहर के श्रीराम नगर (थाना गोपालगंज) में रहने वाले गंगेले परिवार में पिता संतोष गंगेले की बुधवार शाम को बेटे पुलिस कांस्टेबल आकाश से कहासुनी हो गई थी। रात होते होते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और बेटा पिता पर हाथ उठाने लगा। इस बीच पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

आरोपी पिता गिरफ्तार
रात करीब एक बजे की इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंंची और शव को पोस्टमार्टम के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। वारदात में काम ली गई कुल्हाड़ी का जब्त कर आरोपी पिता संतोष गंगेले को अरेस्ट कर लिया।

शराब पीकर करता था गाली-गलौच
आकाश मध्य प्रदेश पुलिस का कांस्टेबल था। वह इन दिनों छतरपुर पुलिस लाइन में तैनात था, मगर शराब का अधिक सेवन करता था। शराब पीकर वह परिजनों को तंग परेशान करता था। पिता, बहन व मां के साथ गाली-गलौच करता था। कांस्टेबल का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी चला रहा था।












Click it and Unblock the Notifications