Sagar News: स्कूल से लौट रहे 22 बच्चे रास्ते में हुए बीमार, उल्टियां देख गांव में मचा हड़कंप

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रतनजोत के पौधे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। ताजा मामला जिले के लोहारी गांव का है। जहां रतनजोत के बीज खाने से एक साथ 22 बच्चे बीमार पड़ गए।

मामले की सूचना मिलते ही गुरुवार रात प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। जहां बच्चों ने पूछताछ में जानकारी दी कि उन्होंने ने स्कूल के छुट्टी के बाद रास्ते में रतनजोत के बीज खाए थे।

Ratanjot seeds Sagar News (1)

जानकारी अनुसार ग्राम लोहारी में गांव के बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वह वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए। घर पहुंचने के बाद 5 बच्चे उल्टियां करने लगे। तबीयत बिगड़ते देख परिवार वाले नरयावली स्वास्थ्य केंद्र केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

इसके बाद लगातार लुहारी गांव से तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। उल्टियां होने से जिला अस्पताल में 22 बच्चों को भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों में डिहाइड्रेशन और उल्टी होने की शिकायत है। अस्पताल आते ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। बच्चों की जांचें की गई हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की दवाई की जाएगी। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

मामला सामने आते ही कलेक्टर दीपक आर्य ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम लुहारी भेजी। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरे, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 33 बच्चों की जांच की गई। जांच में सभी बच्चे सामान्य पाए गए। गांव में बच्चों ने बताया कि स्कूल से लौटते समय उन्होंने रतनजोत के बीज खाए थे। जिस कारण उल्टियां हुई हैं।

कलेक्टर दीपक आर्य के मुताबिक सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन सभी का इलाज चल रहा है। प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर सभी बच्चों की जांच कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+