पैरोल पर जेल से बाहर आकर पत्नी को मार डाला, फिर घर पर खुद को उतारा मौत के घाट
रोहतक। हरियाणा में एक शख्स कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर आया था। 27 सितंबर को उसकी जेल में वापसी होनी थी। मगर, घर आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों को लाशों के बारे में पता चला इलाके में कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि महिला की हत्या की हुई थी। बाद में पति की मौत हुई। पति द्वारा ही महिला को मारा गया था।
यह घटना रोहतक जिले की रामगोपाल कॉलोनी है। जहां के रहने वाले समुन्द्र हुड्डा को कुछ साल जेल हुई थी। वह पिछले कई सालों से जेल में बंद था। उस पर हत्या के इल्जाम थे। बीते दिनों वह पैरोल पर जेल से बाहर निकला। जेल में वापसी होने से पहले ही उसने पत्नी को मार डाला और उसके बाद खुद भी जान दे दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक सर्विसमैन था, जिसे हत्या के आरोप में ही कुछ साल पहले जेल हुई थी। उसकी पत्नी का नाम कृष्णा था। कृष्णा एक गृहिणी थी।
पढ़ें: हिंदू नेताओं की हत्या की योजना बना रहा आतंकी अब्दुल वहाब शेख अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दबोचा गया
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे