MP Assembly Election 2023: चुनाव से पहले BJP और कांग्रेस की उड़ी नींद, विंध्य जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची
Vindhya Election News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब एक और नई पार्टी ने ताल ठोक दी है। दरअसल, पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में नारायण त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। लेकिन उनके चुनाव लड़ने पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर नई पार्टी का गठन करने वाले भाजपा के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी। हालांकि अभी कुछ नाम बदलने की आशंका भी जताई जा रही है मैहर सीट से खुद नारायण त्रिपाठी ने अपना नाम सूची में दिया है जबकि उनके पुत्र विकास त्रिपाठी पहले ही मैहर सीट से नामांकन फार्म जमा कर चुके हैं। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि नारायण की जगह उनके पुत्र ही चुनाव लड़ेंगे।

इस सूची में खास बात यह है कि विंध्य प्रदेश की मांग करने वाली पार्टी ने बिंदिया क्षेत्र के अलावा भोपाल, इंदौर, छतरपुर से भी प्रत्याशियों की घोषणा की है। भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मनीष पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं सतना जिले की रे गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य आरती वर्मा, सतना विधानसभा सीट से वैश्य समाज के हरिओम गुप्ता अमरपाटन से शशि सत्येंद्र शर्मा, रीवा जिले की सेमरिया सीट से हासिफ मो अली, त्योंथर से कमाण्डो अरुण गौतम, देवतालाब से कुंज बिहारी तिवारी और गुढ़ से शिवमोहन शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं।
वहींं सीधी जिले की चुरहट सीट से अरुण द्विवेदी, सीधी से बाल्मीकि तिवारी, सिहावल से आशीष मिश्रा, चितरंगी से रामकृष्ण कोल, सिंगरौली से कुंदन पांडेय, ब्यौहारी से लेखन सिंह, जयसिंह नगर से फूलमती सिंह, जैतपुर से हीरालाल पनिका, अनूपपुर से प्यारेलाल पनिका प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पुष्पराजगढ़ से अमृतलाल सोनवानी, बांधवगढ़ से धूप सिंह वीजेपी प्रत्याशी होंगे। इसी तरह मानपुर से राजकुमार बैगा, शहपुरा से मदन सिंह परस्ते, डिंडौरी से सितार मरकाम, भोपाल दक्षिण पश्चिम से मनीष पांडेय, अंबेडकर नगर महू से वैद्यनाथ मिश्रा और बड़ा मलाहरा से दिनेश यादव को विंध्य जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications