Train News: सीधी सिंगरौली वालों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेंगी नई ट्रेन; 1 दिसंबर से पैसेंजर भी दौड़ेगी

Rewa Govindgarh Train: मध्य प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड को रेल सेवा से सीधे जोड़ने का सपना 25 साल बाद धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। लंबे इंतजार के बाद अब ललितपुर-सिंगरौली रेल रूट पर रीवा से गोविंदगढ़ के बीच नियमित ट्रेन सुविधा मिलने जा रही है।

रेल मंत्रालय ने रीवा से गोविंदगढ़ तक 20 किमी इलेक्ट्रिक ट्रैक के लिए नई ट्रेन का ऐलान कर दिया है। ट्रेन नंबर 08211/0821 रीवा-गोविंदगढ़-रीवा पैसेंजर स्पेशल का 30 नवंबर को उद्घाटन होगा।

rewa govindgarh new train

एक दिसंबर से यह ट्रेन नियमित चलने लगेगी। रेलवे ने इसका रनिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे।

गोविंदगढ़ और सिलपरा स्टेशन के कोड जारी
दोनों नए स्टेशनों को कोड भी आवंटित कर दिया गया है। गोविंदगढ़ स्टेशन का कोड जीजीडब्ल्यूटी और सिलपरा का एसआइएलपी होगा। रेलवे अधिकारियों ने 30 नवंबर को होने जा रहे उद्घाटन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

उद्घाटन कार्यक्रम में जबलपुर जोन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बिलाससुपर-रीवा के रैक से यह ट्रेन चलाई जाएगी।

स्टेशन में विकसित कीं यात्री सुविधाएं
गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण ललितपुर-रीवा-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत किया गया है। इस स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। इनके बीच यात्रियों की आवाजाही के लिए पैदल पथ (फुट ओवर ब्रिज) भी बनाया गया है।

rewa govindgarh new train

यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा एक छोटा यात्री प्रतीक्षालय भी तैयार किया गया है। स्टेशन में एक टिकट काउंटर है, जहां फिलहाल जनरल टिकट मिलेगी।

इसके अलावा तीन ट्रैक बिछाए गए हैं, जिनमें से दो प्लेटफॉर्म पर खड़ी होने वाली ट्रेनों के लिए निर्धारित किए गए हैं। स्टेशन पर वाहन पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान है। ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के चालू होने के बाद गोविंदगढ़ से लोग सीधी, सिंगरौली तक की यात्रा कर सकेंगे।

नियमित ट्रेन का 1 दिसंबर से शेड्यूल
ट्रेन 08211 रीवा-गोविंदगढ़ सुबह 7.30 बजे रीवा से चलकर 7.50 बजे सिलपरा स्टेशन पहुंचेगी। सिलपरा में पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन साढ़े 8 बजे गोविंदगढ़ पहुंचेगी। गोविंदगढ़ में 30 मिनट रुकने के बाद यह गाड़ी फिर 0821 गोविंदगढ़-रीवा बनकर सुबह 9 बजे वहां से चलकर 10 बजे रीवा पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+