MP News: रीवा में बीयर की बोतलों पर चला बुलडोजर , 84 लाख से ज्यादा की थी कीमत
आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्त ने बताया कि 84 लाख रुपए की बीयर नष्ट कराई है। उन्हीं बीयरों को विनष्टीकरण किया है। जिनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी।

रीवा शहर में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। यहां विभाग ने करीब 84 लाख की बीयर पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें नष्ट कर दिया। अलग-अलग कंपनियों की करीब 2 हजार से ज्यादा बीयर बोतल पर बुलडोजर चलवाया गया हैं।
दरअसल जिले में जब्त लगभग 84 लाख रुपए अवैध शराब को नष्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसीक्रम में रीवा विदेशी मदिरा भंडागार परिसर में 2 हजार बियर की पेटियों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। बियर के साथ देसी-विदेशी शराब की पेटियों में भरी कीमती शराब थी।
यह सब संभागीय अधिकारी उपायुक्त आलोक खरे और प्रभारी जिला सहायक आबकारी उपायुक्त अनिल जैन के साथ ही विदेशी मदिरा भंडागार के प्रभारी एसडीओ राकेश पटेल लोकेश सिंह ठाकुर एवं उप निरीक्षक कृष्ण चंद्र अवधिया मनोज कुमार बेलवंशी की उपस्थिति में किया गया ।आबकारी विभाग द्वारा बताया गया की लाखों की बियर नष्टीकरण किया गया है जो कि स्पाइरी डेट हो चुकी थी साथ ही बताया गया कि यह मदिरा या बियर यदि दुकान के माध्यम से किसी सुरा प्रेमी तक पहुंचती तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।
उन्होंने बताया कि बीच-बीच में विदेशी मदिरा गोदामों का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब और बीयर की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। जिसके नष्टीकरण किए जाने के संबंध में आबकारी मुख्यालय को पत्र भेजा। आबकारी कमिश्नर की अनुमति मिलने पर विदेशी मदिरा भंडागार रीवा परिषद में नष्टी करण किया गया।
यह भी देखें - Liquor in rewa : जब्त की गई 1 करोड़ की देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications